60 हजार रुपए का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर पुलिस की पकड़ से बाहर है। एक तरफ मुरैना, ग्वालियर और राजस्थान की पुलिस उसकी तलाश में जंगलों और बीहड़ों की खाक छान रही है, वहीं दूसरी तरफ डकैत लगातार वीडियो जारी कर अपने विरोधियों को चुनौती दे रहा है। ताजा वीडिय

.

चार दिन के भीतर कल्ली गुर्जर का यह चौथा वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है। वीडियो ने पुलिस की सर्चिंग और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां पुलिस उसकी तलाश में करीब 200 जवानों के साथ संयुक्त अभियान चला रही है, वहीं वीडियो में उसकी मौजूदगी और विरोधियों को खुलेआम चुनौती देना चर्चा का विषय बन गया है।

महेश्वरा मंदिर पहुंचकर दी चुनौती

बुधवार को डकैत कल्ली गुर्जर के विरोधी करुआ गुर्जर ने दो दिन पहले वीडियो जारी कर उसे महेश्वरा मंदिर पहुंचने की चुनौती दी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद कल्ली गुर्जर मंदिर पहुंचा और वहां खड़े होकर वीडियो बनाया। वीडियो में वह करुआ गुर्जर को चुनौती देते हुए कहता है, "मैं महेश्वरा मंदिर आ गया हूं, अब तू कहां है? दम है तो आकर मिल।"

इससे पहले करुआ गुर्जर ने वीडियो में कल्ली गुर्जर और उसके परिवार को लेकर अपशब्द कहे थे। इसी के जवाब में कल्ली ने वीडियो जारी कर विरोधी को ललकारा। दोनों पक्षों के बीच वीडियो के जरिए चल रही चुनौती से इलाके में तनाव की आशंका भी बनी हुई है।

200 जवान जंगलों में तलाश रहे, फिर भी पकड़ से दूर

कल्ली गुर्जर को पकड़ने के लिए तीन जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चला रही है। पुलिस की टीमें जंगलों और बीहड़ों में उसकी तलाश कर रही हैं। पुलिस को आशंका थी कि वह राजस्थान की ओर निकल गया है, लेकिन महेश्वरा मंदिर से सामने आए नए वीडियो ने उसकी लोकेशन को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि कल्ली राजस्थान से चंबल पार कर मुरैना होते हुए ग्वालियर जिले की सीमा में भी मूवमेंट कर रहा है। हालांकि, उसके मौजूदा ठिकाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लगातार वीडियो सामने आने से पुलिस के सामने उसे पकड़ने की चुनौती बढ़ गई है।

सर्चिंग

सर्चिंग

चार दिन में चार वीडियो, पुलिस के लिए चुनौती

कल्ली गुर्जर के लगातार वीडियो जारी होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ पुलिस की टीमें जंगलों में उसकी तलाश कर रही हैं, दूसरी तरफ वह वीडियो के जरिए अपने विरोधियों को चुनौती दे रहा है। महेश्वरा मंदिर से सामने आए वीडियो में उसकी मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद पुलिस वीडियो के समय और स्थान का पता लगाने में जुटी है।

एसपी बोले- वीडियो की लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं

मुरैना एसपी धर्मराज मीना के अनुसार, कल्ली गुर्जर का वीडियो कब और कहां का है, इसकी जांच की जा रही है। उसकी लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

आगे क्या?

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती वीडियो की वास्तविक लोकेशन और समय का पता लगाकर कल्ली गुर्जर तक पहुंचना है। तीन जिलों की संयुक्त सर्चिंग के बीच उसके लगातार वीडियो सामने आने से अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की जांच और लोकेशन ट्रेस होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो कब बनाया गया और उस समय कल्ली गुर्जर कहां मौजूद था।