Oppo ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Oppo K14 और Oppo A6 सीरीज के कुछ मॉडल्स की कीमतों में 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। ...और पढ़ें
HighLights
Oppo K14 और A6 सीरीज के दाम बढ़े।
स्मार्टफोन की कीमतों में 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी।
कुछ मॉडल अभी भी पुरानी कीमत पर उपलब्ध हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Oppo K14 और Oppo A6 सीरीज की कीमतें बढ़ा दी हैं। इन दोनों सीरीज के कुछ स्मार्टफोन की कीमत में 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इनमें से कुछ स्मार्टफोन की कीमतों कंपनी पहले ही बढ़ा चुकी है।
ओप्पो के स्मार्टफोन की कीमतें
ओप्पो ने फिलहाल K14x, स्टेंडर्ड K14, A6c 4G, A6, और A6 Pro स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाई हैं। Oppo K14x स्मार्टफोन के 4GB + 64GB वर्जन को अब 17,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत पहले 16,999 रुपये थी। दूसरा वेरिएंट 4GB + 128GB के साथ आता है, जिसकी कीमत अब 19,999 रुपये हो गई है। यह पहले 18,999 रुपये का है। Oppo K14x स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 6GB + 128GB का है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये से बढ़ाकर 22,999 रुपये कर दी है।
Oppo K14 स्मार्टफोन की कीमत भी इसी पैटर्न में बढ़ाई गई है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट को 23,999 रुपये, 6GB + 256GB वेरिएंट को 25,999 रुपये, और 8GB + 256GB वेरिएंट को 28,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Oppo K14x स्मार्टफोन का 4GB + 128GB वेरिएंट में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही 6GB + 128GB वेरिएंट को 20,000 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Oppo A6 सीरीज की बात करें तो A6 स्मार्टफोन का 4GB + 128GB वेरिएंट को अब 26,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट को 28,999 रुपये, और 6GB + 256GB स्मार्टफोन को 31,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Oppo A6 Pro की बात करें तो इसके 8GB + 128GB वेरिएंट को 32,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज को 35,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Oppo A6c 4G स्मार्टफोन के 4GB + 64GB वेरिएंट को 16,999 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Gizmochina ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ओप्पो के इन स्मार्टफोन में से कुछ अभी भी अमेजन पर पुराने कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। अगर आप कुछ खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कीमत अपडेट होने से पहले इन्हें खरीद सकते हैं। ओप्पो ने इनमें से कुछ फोन की कीमतें अप्रैल और जुलाई में भी बढ़ाई थी।