URBN 70W Power Bank Review: आजकल लोगों के पास स्मार्टफोन के अलावा ढेरों गैजेट होते हैं, जिनको बार-बार चार्ज करना पड़ता है. इनमें टैबलेट, लैपटॉप, TWS, स्मार्टवॉच आदि के नाम शामिल हैं. सभी को एक साथ चार्ज नहीं कर पाते हैं, तो इमरजेंसी के लिए पावरबैंक का यूज कर सकते हैं. 

URBN 70W Power Bank, एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो आपको जरूरतों को पूरा कर सकता है. इसमें 20,000mAh की बैटरी दी गई है. बेहद कॉम्पैक्ट साइज में आने वाला यह पावर बैंक पॉकेट  में आसानी से फिट हो जाती है. ये मार्केट में ऑफर के साथ लगभग 2500 रुपये का उपलब्ध है. 

रिव्यू के लिए हमें सिल्वर फिनिश वेरिएंट मिला, जो देखने में काफी खूबसूरत है और प्रीमियम फील देता है. हालांकि 20,000mAh बैटरी होने की वजह से यह भारी है. अगर 10,000mAh बैटरी से सीधा 20,000mAh बैटरी वाले फोन पर शिफ्ट करते हैं, तो यह आपको काफी भारी लग सकता है. 

सम्बंधित ख़बरें

70W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट 

URBN 70W Power Bank के अंदर 70W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसमें में दो USB Type-C पोर्ट हैं. साथ ही इसमें एक केबल इसके डिजाइन का पार्ट है. USB Type-C  के जरिए टैबलेट, गेमिंग डिवाइस और कई USB-C लैपटॉप को भी चार्ज कर सकते हैं.

20000mAh Battery power bank

20,000mAh बैटरी के साथ आता है ये पावर बैंक. (Photo: ITG)

PD सपोर्ट वाले डिवाइस के लिए बेस्ट? 

URBN 70W Power Bank उन डिवाइसों को बेहतर सपोर्ट देता है, जो पावर डिलिवरी (PD) सपोर्ट करते हैं. इस पावर बैंक की मदद से फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलती है. 

70W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है 

अगर आप अपने स्मार्टफोन में 65W या 70W चार्जिंग सपोर्ट करने वाला एडॉप्टर इस्तेमाल करते हैं, तो ऑटोमेटिक पावर बैंक समय में मोबाइल को चार्ज कर सकेगा. 

Urban Power Bank cable

टाइप C केबल इसके डिजाइन का हिस्सा है और अलग से केबल लेकर चलने की जरूरत नहीं है. (Photo: ITG)

इतने बार चार्ज कर देगा फोन

URBN 70W Power Bank में 20,000mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है. यह 5,000mAh स्मार्टफोन को लगभग 3 से 4 बार चार्ज करने की काबिलियत रखता है. 

urban PowerBank

पावर बैंक के अंदर डिस्प्ले मिलता है, जिसमें चार्जिंग स्टेटस और फास्ट चार्जिंग इंडिकेटर नजर आता है. (Photo: ITG)

सेफ्टी की बात करें तो ब्रांड ने इसमें ओवर-वोल्टेज, ओवर-करंट, ओवर-चार्ज और शॉर्ट-सर्किट जैसी कई सुरक्षा सुविधाएं दी हैं. इसकी मदद से महंगे गैजेट्स को भी आसानी से चार्ज किया जा सकेगा. 

बॉटम लाइन 

आज के समय में एक ऐसा पावर बैंक खोज रहे हैं, जो ना सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि टैबलेट और USB-C लैपटॉप को चार्ज कर सके. तो URBN 20000mAh 70W Nano Pocket Size Power Bank एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. 

आज तक टेक रेटिंगः 8/10

---- समाप्त ----