Sep 13, 2026 08:52 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

SSC CGL 2026 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL 2026 टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 12,256 पदों के लिए यह परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक कंप्यूटर मोड में आयोजित की जाएगी।

एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 परीक्षा
SSC CGL 2026 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2026 टियर-1 परीक्षा की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी किए गए परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, SSC CGL टियर-1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीबीटी मोड में 30 सितंबर 2026 से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
12,256 पदों पर होगी भर्ती, तगड़ा रहेगा मुकाबला
कर्मचारी चयन आयोग इस बार सीजीएल भर्ती 2026 के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संवैधानिक निकायों और संगठनों में ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 12,256 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अभ्यर्थियों को असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), सेंट्रल एक्साइज और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्ट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO), और ऑडिटर जैसे कई प्रतिष्ठित पदों पर काम करने का अवसर मिलेगा। पदों की संख्या अधिक होने के बावजूद अभ्यर्थियों के बीच इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड?
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा कई दिनों तक अलग-अलग शिफ्टों में संपन्न होगी। अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी और एप्लीकेशन स्टेटस परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 से 12 दिन पहले आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके साथ ही, सफल रजिस्टर्ड उम्मीदवार परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले अपना आधिकारिक एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
SSC CGL भर्ती में अंतिम चयन दो मुख्य चरणों—टियर-1 और टियर-2 के आधार पर होगा।
टियर-1 परीक्षा (CBT): यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणित) और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे। परीक्षा हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
रीजनिंग: 25 प्रश्न (50 अंक)
सामान्य जागरूकता : 25 प्रश्न (50 अंक)
गणित : 25 प्रश्न (50 अंक)
अंग्रेजी : 25 प्रश्न (50 अंक)
टियर-2 परीक्षा: टियर-1 में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। टियर-2 का आयोजन दिसंबर 2026 में होना प्रस्तावित है।
अंतिम दिनों के लिए तैयारी के लिए टिप्स
अब परीक्षा शुरू होने में बहुत कम समय बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अब कोई नया विषय शुरू करने के बजाय अपने पढ़े हुए सिलेबस का ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें। पुराने वर्षों के प्रश्न पत्रों (PYQ) को हल करने और नियमित मॉक टेस्ट देने से एग्जाम हॉल में स्पीड में काफी सुधार होगा।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
Hindi Newsकरियर न्यूज़SSC CGL 2026 टियर-1 परीक्षा की तारीखें घोषित: 30 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
See Less