Team India: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की बादशाहत अब खत्म हो चुकी है. जिसे वापस हासिल करने के लिए टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है. साल 2026 में अगर टीम इंडिया अपने बचे हुए टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करती है, तो उस तरफ टीम इंडिया एक बड़ा कदम उठाने वाली है. भारतीय टीम को इस दौरान 2 विदेशी दौरों पर जाना है. जहां पर कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की टीम अगर जीत दर्ज करती है, तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 की तरफ भी कदम बढ़ाएगी.
भारतीय क्रिकेट टीम पर है दबाव
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया फिलहाल 5वें नंबर पर नजर आ रही है. फिलहाल 4 टीमें उनसे आगे नजर आ रही है. साल 2026 में टीम इंडिया को 4 टेस्ट मैच खेलने हैं. जिसमें से 2 टेस्ट मैच टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ उनकी ही सरजमीं पर खेलना है. ये टेस्ट सीरीज अगस्त में होने वाली है. जिसके बाद अक्टूबर और नवंबर में टीम इंडिया कीवी टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड में भी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. भारतीय टीम को ये 4 चारों मुकाबले जीतने होंगे. अगर टीम इंडिया ये कारनामा कर दिया, तो पॉइंट्स टेबल में 64.01 प्रतिशत के साथ भारत ऊपर चला जाएगा. भारतीय टीम का हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में उसे भी सही करने का दबाव रहने वाला है.
---विज्ञापन---
🚨 GREAT NEWS FOR TEAM INDIA 🇮🇳
— Stumpshots (@Stump_shots) July 31, 2026
– Jasprit Bumrah has passed the fitness Test ahead of the Sri Lanka Test series.
– Bumrah set to be available for SL Tests
[Kushan Sarkar] pic.twitter.com/OmkTP5TH9B
ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर आया बड़ा अपडेट, बोर्ड ने उठाया ये कदम
फाइनल के लिए टीम इंडिया को करना होगा कारनामा
साल 2027 में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. जनवरी और फरवरी में होने वाली इस सीरीज से पहले तक ही टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंचना चाहेगी. जिससे टीम इंडिया को 5 में से सिर्फ 3 मुकाबले ही जीतने होंगे. फिलहाल टीम इंडिया पर सभी की नजरें रहने वाली है. हालांकि अगर भारत श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन करता है, तो उनका फाइनल खेलने का सपना खत्म हो जाएगा. ऐसे में शुभमन गिल और गौतम गंभीर पर बीसीसीआई एक्शन ले सकती है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:विराट कोहली की तारीफ करते नहीं थक रहा पाकिस्तान का स्टार खिलाड़ी, किंग को बताया नंबर 1