Toxic Advance Booking: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर भौंकाल देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म ने प्री-सेल्स बुकिंग में ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है और रिकॉर्ड भी बना दिया है.

Written By : राहुल यादव |  Updated at : 23 Aug 2026 08:43 PM (IST)

Preferred Sources

Toxic Advance Booking Yash Film Becomes Second highest Pre Sales of 2026 Beats Peddi jana Nayagan 'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड

Toxic Advance Booking: 'टॉक्सिक' का प्री-रिलीज धमाका

Source : Social Media/X

यश 4 सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वो इन दिनों फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर और टीजर रिलीज किया जा चुका है और एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसे आज तीन दिन हो चुके हैं. ऐसे में इन तीन दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर ली है. अब तो इसने कई फिल्मों को पछाड़ 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी सेट कर दिया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में...

'टॉक्सिक' ने तीन दिनों में कितना कमाया?

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तीन दिनों में बंपर कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले दिन 8 घंटे में ही 91 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक गए थे और इसने 4.36 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. ब्लॉक सीट के साथ ही ये आंकड़ा 9.47 करोड़ हो चुका था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ दिया था. इसने 10.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. ब्लॉक सीटों के साथ 18.28 करोड़ रहा. सनी देओल की बॉर्डर 2 के एडवांस बुकिंग के कलेक्शन बिना ब्लॉक सीटों के साथ 12.5 करोड़ और ब्लॉक सीटों के साथ 17.5 करोड़ का बिजनेस किया था. 

यह भी पढ़ें: 'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना

अब फिल्म ने तीसरे दिन भी बंपर कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, रात 8.30 बजे तक 'टॉक्सिक' ने बिना ब्लॉक सीट के 21.77 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 30.49 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. इसके अभी तक 555328 टिकट्स बिक चुके हैं और फिल्म को ऑल ओवर इंडिया में 13591 शोज मिले हैं. 

2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

इसके साथ ही यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग की कमाई के बाद बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है. ये 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसने 'द राजा साब' (15.31 करोड़) और 'पेद्दी' (20.66 करोड़) को पछाड़ दिया है. देखिए 2026 की सबसे ज्यादा प्री-सेल्स बुकिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट...

1. धुरंधर 2- 53 करोड़
2. जन नायकन- 22.26 करोड़
3. टॉक्सिक- 21.77 करोड़
4. पेद्दी- 20.66 करोड़
5. द राजा साब- 15.31 करोड़
6. मना शंकर वरा प्रसाद गारु- 14 करोड़
7. बॉर्डर 2- 12.5 करोड़
8. उस्ताद भगत सिंह- 10.49 करोड़

यह भी पढ़ें: रवि तेजा की 'इरुमुडी' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म

4 साल बाद स्क्रीन पर दिखेंगे यश

गौरतलब है कि यश ने पिछले 4 सालों से एक फिल्म नहीं रिलीज की है. उन्हें आखिरी बार फिल्म 'केजीएफ 2' में देखा गया था, जिसे साल 2022 में रिलीज किया गाय था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रॉफिट मिला था. इसके बाद से ही फैंस एक्टर की फिल्मों के ऐलान का इंतजार कर रहे थे, जो कि 'टॉक्सिक' के जरिए 2026 में जाकर खत्म हो रहा है. इस फिल्म को 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. 

'टॉक्सिक' के जरिए यश पहली बार हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. ये यश की मल्टी एक्ट्रेसेस वाली फिल्म है, जिसमें एक्शन के साथ ही रोमांस का भी जबरदस्त डोज देखने के लिए मिलता है. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और फैंस यश की वापसी को लेकर एक्साइटेड हैं.

और पढ़ें

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More

Published at : 23 Aug 2026 08:40 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola