Sat, 05 Sep 2026 11:56 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 05 Sep 2026 11:56 AM IST

सार

Who is Nikita Porwal: वियतनाम में मिस वर्ल्ड 2026 के फाइनल के लिए मंच तैयार है। आज 05 सितंबर को विजेता का एलान होगा। मिस वर्ल्ड 2026 की प्रतियोगिता में भारत की तरफ से निकिता पोरवाल पहुंची हैं।

विज्ञापन

Miss World 2026 Finale: Who is Nikita Porwal representing India in International Beauty Pageant

निकिता पोरवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज शुक्रवार 05 सितंबर को मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले है। भारत की तरफ से निकिता पोरवाल ने भागीदारी की है। 'डांस ऑफ द वर्ल्ड राउंड' के लिए निकिता ने जो परिधान पहना, उसकी खूब चर्चा हो रही है। उनके लिबास में भारतीय संस्कृति की झलक मिली। देवी का रूप रखकर जब वे रैंप वॉक करने आईं तो विश्व सुंदरी प्रतियोगिता के लिए मुकाबले में उतरीं 111 सुंदरियों से अलग लगीं। जानिए कौन हैं निकिता?

विज्ञापन

Miss World 2026 Finale: Who is Nikita Porwal representing India in International Beauty Pageant

निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_

महाकाल की नगरी से ताल्लुक
निकिता पोरवाल महाकाल की नगरी मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। निकिता की स्कूली एजुकेशन उज्जैन के कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है

विज्ञापन

विज्ञापन

Miss World 2026 Finale: Who is Nikita Porwal representing India in International Beauty Pageant

अपनी मां के साथ निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं

  • निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता था। 
  • साल 2024 में जब निकिता के सिर पर फेमिना मिस इंडिया की विजेता का ताज सजा तो एक रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ। 
  • उज्जैन नगरी से पहली बार किसी ने ये प्रतियोगिता जीती। 
  • मिस इंडिया वर्ल्ड बनने से पहले निकिता पोरवाल  ग्लैमर की दुनिया में कदम रख चुकी थीं। 
  • 18 साल की उम्र में एक टीवी एंकर के तौर पर उन्होंने अपना करियर शुरू किया। 
  • निकिता फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। उनकी चाहत संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक साथ काम करने की है।
Miss World 2026 Finale: Who is Nikita Porwal representing India in International Beauty Pageant

निकिता पोरवाल - फोटो : अमर उजाला

सीता और राधा का किरदार निभा चुकी हैं
साल 2024 के अगस्त में निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब भी मिला। निकिता को ड्रामा, पेंटिंग, लेखन और फिल्में देखने का शौक है। ड्रामा के प्रति निकिता की रुचि इतनी है कि उन्होंने नेशनल ही नहीं, इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। निकिता रामलीला में माता सीता और श्रीकृष्ण लीला में राधा का किरदार भी निभा चुकी हैं। 

Miss World 2026 Finale: Who is Nikita Porwal representing India in International Beauty Pageant

निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_

वडोदरा जाकर सीखी एक्टिंग
निकिता ने छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। शुरुआत में उनका मन पढ़ाई में था, लेकिन बाद में उन्होंने गुजरात के वडोदरा जाकर एक्टिंग सीखी। यही कारण था कि निकिता करीब 18 साल की उम्र में ही टीवी होस्ट बन गई थी।
निकिता पोरवाल के पिता अशोक पोरवाल ने 'अमर उजाला' से बातचीत में बताया था, 'निकिता को लेखन का भी शौक था, उसने नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए डायलॉग भी लिखे। निकिता जिस किरदार को मंच पर निभाती थी, उसके डायलॉग और स्क्रिप्ट खुद ही लिखती थीं'।

Miss World 2026 Finale: Who is Nikita Porwal representing India in International Beauty Pageant

निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम @nikitaporwal_

ये भारतीय सुंदरियां बन चुकी हैं विश्व सुंदरी
भारत से अब तक कुल छह सुंदरियों के सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सज चुका है। इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन को पहले रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) जीत चुकी हैं। ये सभी मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
निकिता पोरवाल अगर जीतती हैं तो यह प्रतियोगिता जीतने वाली वे सातवीं भारतीय होंगी। बात अगर बीते वर्ष 2025 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता विनर की बात करें तो यह खिताब थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता था।

विज्ञापन