Fri, 11 Sep 2026 09:56 AM IST

शिवम गर्ग

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 11 Sep 2026 09:56 AM IST

सार

यूएस ओपन 2026 महिला एकल फाइनल में एरिना सबालेंका और एलेना रयबाकिना आमने-सामने होंगी। सबालेंका ने जेसिका पेगुला, जबकि रयबाकिना ने कोको गॉफ को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। 

विज्ञापन

US Open 2026 Final: Aryna Sabalenka vs Elena Rybakina, Gauff and Pegula Knocked Out

यूएस ओपन 2026 फाइनल - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

यूएस ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। टॉप सीड एरिना सबालेंका और कजाकिस्तान की एलेना रयबाकिना खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। वहीं, अमेरिका की कोको गॉफ और जेसिका पेगुला का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया।

विज्ञापन

पेगुला को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में पहुंचीं सबालेंका

आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में सबालेंका ने तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ वह लगातार तीसरे यूएस ओपन खिताब से सिर्फ एक जीत दूर हैं। सबालेंका ने पूरे मुकाबले में अपनी सर्विस और दमदार ग्राउंडस्ट्रोक का शानदार इस्तेमाल किया। पेगुला को उन्होंने लय में आने का ज्यादा मौका नहीं दिया।

विज्ञापन



पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। 12वें गेम तक दोनों ने अपनी-अपनी सर्विस बरकरार रखी। सबालेंका उस समय 6-5 से आगे थीं। इसके बाद उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए पेगुला पर दबाव बनाया और सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में सबालेंका ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उन्होंने पेगुला की दूसरे सर्व पर हमला किया और शानदार फोरहैंड के दम पर ब्रेक हासिल करते हुए 3-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद सबालेंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आठवें गेम में पेगुला का रिटर्न लंबा चला गया, जिससे सबालेंका को मैच प्वाइंट मिला। उन्होंने एक और जोरदार फोरहैंड लगाकर मुकाबला खत्म कर दिया। सबालेंका ने मैच में सात ऐस और 29 विनर लगाए। यह टूर्नामेंट में उनके सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक रहा।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.