2026 में इन 4 पिक्चरों ने ओपनिंग डे पर ही पार किए 100 करोड़ रुपये, लेकिन सिर्फ एक ही बॉक्स ऑफिस पर रही सक्सेसफुल

पहले दिन 100 करोड़ कमाकर भी पस्त फिल्में

2026 Movies Opening Day Box Office Analaysis: फिल्म इंडस्ट्री में जब बात बॉक्स ऑफिस की होती है तो एक से बढ़कर एक अजूबे देखने को मिलते हैं. कई सारी ऐसी फिल्में देखने को मिलती हैं जो कमाई के मामले में कम बजट में भी बड़ा कारनामा कर के दिखा ले रही हैं. वहीं दूसरी तरफ कुछ फिल्में ऐसी भी देखने को मिली हैं जिन्होंने भारी-भरकम बजट के मुकाबले भी अपनी कमाई को सिमित होते हुए देखा. बॉक्स ऑफिस की महिमा अपरमपार है. यहां कुछ भी निर्धारित नहीं. यहां प्रेडिक्शिन्स से काम नहीं चलता. सारे अनुमान धरे रह जाते हैं. आपकी नजरों के सामने इतने सारे उदाहरण है जो आपको इस बात का यकीन दिला देने के लिए काफी हैं.

साल 2026 को ही ले लीजिए. इस साल ना जाने कितनी सारी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. अब हाल ही में नानी की फिल्म द पैराडाइज रिलीज की गई है. इस फिल्म से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. लेकिन कुछ भी कहा नहीं जा सकता. आइए साल की शुरुआत से एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जिनसे बड़े कलेक्शन की उम्मीद की गई, उम्मीद इसलिए भी की गई क्योंकि स्टार भी बड़े थे और बजट भी बड़ा था, फिल्मों को अच्छी शुरुआत भी मिली. लेकिन वो फिल्में अपनी कमाई को अंजाम तक नहीं पहुंचा सकीं.

The Raja Saab

द राजा साब ने चौंकाया

प्रभास और संजय दत्त की फिल्म द राजा साब से सभी को काफी उम्मीदें थीं. ये फिल्म साल की शुरुआत में आई थी. इसी के साथ फिल्म का बजट भी 450 करोड़ रुपये के आसपास का था. लेकिन प्रभास की फिल्म थी तो माहौल तो बनना भी था और बना भी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 101 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया. फिल्म का ये कलेक्शन लाजवाब था. ऐसा लग रहा था कि फिल्म कहीं 1000 करोड़ रुपये ना कमा ले जाए. लेकिन दूसरे दिन से ही इस फिल्म को जबरदस्त झटका लगा. इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई. नतीजा ये रहा कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 208 करोड़ रुपये तक आकर सिमट गया. फिल्म डिजास्टर साबित हुई.

पेड्डी भी कभी खुशी कभी गम में अटकी

राम चरण की ये फिल्म दर्शकों के बीच भारी उम्मीद के साथ रिलीज की गई थी. फिल्म की कहानी भी जरा हटकर थी. इसमें राम चरण के अपोजिट जान्हवी कपूर को कास्ट किया गया था. फिल्म का बजट 300 से 350 करोड़ रुपये के बीच का था. इस बजट के मुकाबले फिल्म ने पहले दिन ही 135 करोड़ रुपये का रहा था. ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म की कमाई 1000 करोड़ चुटकियों में पहुंच जाएगी. बजट भी ठीक-ठाक था तो उसके मुकाबले फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी. लेकिन अगले ही दिन से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया और इसकी कमाई घटती चली गई. हिंदी से फिल्म को अनुमानित सपोर्ट नहीं मिला और फॉरेन से भी फिल्म को निराशा मिली. हालांकि साउथ की बेल्ट में जरूर ये फिल्म सुपरहिट रही. इसका कुल कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 345 करोड़ का रहा और ये फिल्म एवरेज साबित हुई.

Toxic Movie (2)

टॉक्सिक मेकर्स के लिए बनी एक बुरा सपना

यश की केजीएफ के दोनों पार्ट्स की तरह ही ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि टॉक्सिक भी धमाल मचाएगी. ट्रेलर में कुछ नया था. फिल्म कुछ अलग लग रही थी. इसमें कोई दोराय नहीं है कि ये फिल्म गीतू मोहनदास की एक्सपेरिमेंटल फिल्म थी. लेकिन इसके बाद भी फिल्म का जो हश्र हुआ उसे गुजरे अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है. फिल्म की कमाई पहले दिन ताबड़तोड़ थी. इसका बजट एप्रॉक्स 500 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा था. इसके मुकाबले फिल्म ने पहले दिन ही दुनियाभर में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. ये अपने आप में अद्भुत था. मगर दूसरे दिन जो हुआ उसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी. फिल्म की कमाई औंधे मुंह गिरती चली गई. शायद ही भारतीय सिनेमा के इतिहास में कोई फिल्म इतनी जल्दी अर्श से फर्श पर गिरी हो. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 342 करोड़ रुपये का रहा और फिल्म डिजास्टर साबित हुई.

ये भी पढ़ें- The Paradise: नानी की द पैराडाइज से कट गया इस एक्टर का 7 मिनट लंबा सीन, जताई नाखुशी

धुरंधर 2 ने सेट किया बड़ा रिकॉर्ड

पहले पार्ट की सफलता के बाद रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का तो चलना तय था. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अपनी कामियाबी का बिगुल भी बजा दिया था. फिल्म का कलेक्शन ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 238.60 करोड़ रुपये का रहा था. हिंदी भाषा में ये अब तक के इतिहास की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई थी. हालांकि इस फिल्म ने अपने पहले पार्ट की सक्सेस का पूरा फायदा उठाया और दुनियाभर में 1852 करोड़ रुपये की कमाई के साथ भारत के इतिहास में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. इसने बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला.

ये भी पढ़ें- The Paradise Box Office: ओपनिंग डे पर नानी की फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई, लेकिन 100 करोड़ का सपना रह गया अधूरा

कुल मिलाकर देखा जाए तो ओपनिंग डे कलेक्शन का 100 करोड़ होना भी अब इस बात की गारंटी नहीं रह गया है कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप. सब बॉक्स ऑफिस का मायाजाल है. इसे पार करना सबके बस की बात नहीं. फिलहाल 100 करोड़ ना सही, लेकिन नानी की द पैराडाइज ने भी अपनी 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग से चौंकाया है. अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में ये फिल्म किस कैटेगरी में खुद को पाती है. फिलहाल दर्शकों की फिल्म देखने के बाद मिक्स्ड प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. जो बॉक्स ऑफिस की रेस में इसके सफर को और भी रोचक बनाती हैं.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button