Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंसी ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में बल्ले से बैक-टू-बैक छक्के लगाकर जापान में मैदान पर गदर बना दिया. उन्होंने कितने रन बनाए. आइए जानते हैं.
Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंसी ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में बल्ले से बैक-टू-बैक छक्के लगाकर जापान में मैदान पर गदर बना दिया. उन्होंने कितने रन बनाए. आइए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/03/vaibhav-sooryavanshi-2026-10-03-10-14-30.jpg)
Vaibhav Sooryavanshi Photograph: (x)
Vaibhav Sooryavanshi : भारत के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर आते ही बल्ले से गदर मचा दिया. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाए रहे एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए टॉस जीतने के बाद पारी की शुरुआत करने के लिए अभिषेक शर्मा के साथ आए. उन्होंने मैदान पर आते ही दिखा दिया कि उनके इरादे क्या है लेकिन वो जल्दी ही एक छोटी सी आतिशी पारी खेलकर आउट हो गए. पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की पारी लंबी नहीं चल पाई.
वैभव सूर्यवंशी ने ठोके बैक-टू-बैक छक्के
वैभव सूर्यवंसी ने मैदान पर आते ही छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने पाकिस्तान के साद मसूद की गेंद पर दूसरे ही ओवर में छक्के जड़ दिए. वैभव सूर्यवंशी ने ओवर की दूसरी गेंद पर साद को छक्का जड़ा, उन्होंने वाइड मिड-विकेट पर छक्का लगाया.
इससे पहले दूसरे ओवर की पहली गेंद पर भी साद मसूद की गेंद वैभव सूर्यवंशी को छक्का जड़ा था. उन्होंने लगातार 2 बॉल पर दो छक्के लगाकर मैदान पर गदर मचा दिया. लेकिन उनकी ये पारी लंबी नहीं चल सकी.
— pctstorage (@pctstorage2) October 3, 2026
वैभव ने खेली सिर्फ 15 रनों की पारी
वैभव सूर्यवंशी एक छोटी लेकिन दर्शकों को मनोरंजन से भर देने वाली पारी खेलकर पवेलियन लौट गई. उन्होंने 9 बॉल में 2 छक्कों की मदद से सिर्फ 15 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 166.66 का रहा था. उन्हें सैम अयूब ने आउट किया. उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी बॉल वैभव को उस्मान खाने के हाथों कैच आउट कराया.
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब ने बच्चे को गोदी में खिलाने वाला जश्न भी मनाया, जो भारतीय फैंस को काफी गुस्से से भर देने वाला था. इस समय टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा 32 बनाकर खेल रहे हैं. वहीं संजू सैमसन 2 रन बनाकर आउट हुए. भारत का स्कोर 4 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन हो चुका है.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर किया पहले बैटिंग का फैसला, एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग-11