Sep 08, 2026 07:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

NEET PG 2026 Answer Key Date: नीट पीजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द ही एनबीईएमएस द्वारा natboard.edu.in पर जारी की जाएगी। छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल से अपना अनुमानित स्कोर चेक कर सकेंगे।

NEET PG Answer Key 2026

नीट पीजी आंसर-की 2026

NBEMS NEET PG Answer Key 2026 Date: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2026) की परीक्षा में शामिल हुए लाखों युवा डॉक्टरों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही नीट पीजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट जारी करने जा रहा है। आंसर-की जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर इसे आसानी से डाउनलोड और चेक कर सकेंगे।

पारदर्शिता के लिए पहली बार जारी हो रही है नीट पीजी आंसर-की

आपको बता दें कि इस साल सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्देशों और परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एनबीईएमएस पहली बार आधिकारिक आंसर-की और उम्मीदवारों की दर्ज की गई रिस्पॉन्स शीट सार्वजनिक कर रहा है। इससे पहले एनबीईएमएस द्वारा सीधे रिजल्ट घोषित किए जाते थे। इस नई व्यवस्था से छात्र परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों का सही मिलान कर सकेंगे और रिजल्ट आने से पहले ही अपने संभावित अंकों और रैंक का अनुमान लगा सकेंगे।

कब आयोजित हुई थी परीक्षा और कब आएगा रिजल्ट?

नीट पीजी 2026 परीक्षा का सफल आयोजन 30 अगस्त 2026 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था, जिसमें लगभग 2.63 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जयपुर के दो केंद्रों पर आई तकनीकी खराबी के बाद प्रभावित 2,445 उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर 2026 को री-एग्जाम आयोजित किया गया था। री-एग्जाम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आंसर की सितंबर में जारी होने की पूरी उम्मीद है। नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर 2026 तक घोषित किए जाने का शेड्यूल है।

आंसर की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Examinations' टैब के तहत 'NEET PG' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब 'NEET PG 2026 Answer Key and Response Sheet' के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. आपकी रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर कोई आपत्ति होती है, तो एनबीईएमएस ऑब्जेक्शन विंडो भी खोलेगा। छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर और तय शुल्क का भुगतान करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी या अनऑफिशियल लिंक के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें

See Less