पटना35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना को तारों के जंजाल से मुक्त करने और आंधी-बारिश में ब्रेकडाउन रोकने के लिए 774 किमी लंबी बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने की योजना पर काम तेज कर दिया गया है। शहर के नौ प्रमुख डिविजनों में करीब 515 करोड़ की लागत से यह काम दो चरणों में कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में अब राजधानी की लाइफलाइन बेली रोड को पोल और तारों से मुक्त करने की तैयारी है। डाकबंगला से रूपसपुर तक सड़क किनारे लगे 70 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मरों को विशेष प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने और भूमिगत केबल बिछाने के लिए एजेंसी ने सर्वे शुरू कर दिया है।

नए साल में यहां पोल और ओवरहेड तार को हटाने का काम हेगा। पेसू अधिकारियों के अनुसार, अंडरग्राउंड केबलिंग में रिंग मेन यूनिट लगाई जा रही है, जिससे किसी एक जगह फॉल्ट होने पर दूसरे छोर से तत्काल बिजली बहाल की जा सकेगी। अन्य एजेंसियों की खोदाई से केबल को बचाने के लिए सड़क किनारे बाकायदा रूट मार्किंग भी हेगी।

बेली रोड पर नए साल में होगा काम, सर्वे शुरू

यह भी जानिए 2026 - 1 पेसू में 13 डिविजन हैं। इस योजना से 9 डिविजनों के 33 केवी के 100 फीसदी और 11 केवी के 70-80 फीसदी तार अंडरग्राउंड हो जाएंगे। इनमें डाकबंगला, पाटलिपुत्र, आशियाना, गर्दनीबाग, न्यू कैपिटल, बांकीपुर, राजेंद्रनगर, कंकड़बाग, पटना सिटी शामिल है।

2028 - 2 चार डिविजन के ओपन वायर को हटाकर एरियल बंच केबल में बदला जाएगा। इनमें दानापुर, खगौल, कंकड़बाग-2 और गुलजारबाग शामिल हैं। अंडरग्राउंड का काम दूसरे चरण में होगा।

दो हिस्सों में बंटा काम, दो एजेंसियों को जिम्मा जोन-1इलाका : डाकबंगला और बांकीपुर डिविजन (डाकबंगला, बुद्धमार्ग, फ्रेजर रोड, एग्जीबिशन रोड, भट्टाचार्या रोड, स्टेशन)। लागत : 179.57 करोड़लक्ष्य और डेडलाइन : 201.26 किमी, मार्च 2027 तक। अबतक काम : 24.86% पूरा (50 किमी केबल बिछा)

जोन-2 इलाका : न्यू कैपिटल, कंकड़बाग, कदमकुआं, पाटलिपुत्र डिविजन (बेली रोड, बोरिंग रोड, राजेंद्रनगर आदि)। लागत : 335.40 करोड़ लक्ष्य और डेडलाइन : 573.01 किमी, मार्च 2028 तक। अबतक काम : 4.21% पूरा (24.86 किमी केबल बिछा)

पीएम के रोड शो वाला मार्ग भी तारमुक्त होगा : पाटलिपुत्र कॉलोनी और पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया से सभी पोल-तार हटाए जाएंगे। इसके अलावा कुर्जी से बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड और आशियाना-दीघा रोड (बेली रोड से राजीव नगर नाला तक) की लाइनें अंडरग्राउंड होंगी। पीएम के रोड शो रूट डाकबंगला चौराहा से भट्टाचार्या रोड, कदमकुआं, चूड़ी मार्केट होते गांधी मैदान और कंकड़बाग मेन रोड से राजेंद्रनगर तक की लाइनें भी मार्च 2028 तक भूमिगत की जाएंगी।

.