बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने ऑफिसर के कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए 10 सितंबर से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 205 अधिकारी पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं या फिर तैयारी कर रहे हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने ऑफिसर के कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए 10 सितंबर से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 205 अधिकारी पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख

बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए पदवार पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ लें।

कितने पदों पर होगी भर्तियां

पद-पदों की संख्या

चीफ मैनेजर-10

सीनियर मैनेजर-49

मैनेजर- 118

ऑफिसर-28

कुल- 205

चीफ मैनेजर: टेक्नोलॉजी, डिजिटल बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, आईटी और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी आदि।

सीनियर मैनेजर: फुल स्टैक इंजीनियरिंग, डेटा इंजीनियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी, डेटाबेस और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर आदि।

मैनेजर: आईटी, इंजीनियरिंग, डेटा एनालिटिक्स, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, यूआई/यूएक्स, सिक्योरिटी, लॉ और फायर/सिक्योरिटी ऑफिसर समेत कई पद।

ऑफिसर: फुल स्टैक इंजीनियरिंग, एप्लिकेशन सपोर्ट, डेटा एनालिटिक्स, डेटा इंजीनियरिंग, टेस्टिंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी और सिविल इंजीनियरिंग।

कुल 205 पदों में सबसे ज्यादा 118 पद मैनेजर के हैं, जबकि 49 सीनियर मैनेजर, 28 ऑफिसर और 10 चीफ मैनेजर के पद हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों का पद और ग्रेड के अनुसार बेसिक वेतन 48,480 से 1,20,940 तक होगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने के साथ आपको इसकी एप्लिकेशन फीस भी भरनी होगी। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को इसके लिए ₹175 एप्लिकेशन फीस देनी होगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए यह शुल्क ₹1180 है। इसमें एप्लिकेशन फीस और इंटीमेशन चार्जेस दोनों हैं।

100 मिनट की होगी ऑनलाइन परीक्षा

उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 100 मिनट होगी। इसमें दो टेस्ट होंगे:

इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट – 25 अंक

प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट- 100 अंक

अंग्रेजी भाषा के टेस्ट को छोड़कर बाकी टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।

चयन प्रक्रिया

पहले ऑनलाइन एग्जामिनेशन होगा। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज से 25 और प्रोफेशनल नॉलेज से 100 अंकों की परीक्षा होगी। जिसकी अवधि 100 मिनट की होगी। इसे क्वालिफाई करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को इसमें 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है। इसके बाद इंटरव्यू होगा। प्रोफेशनल नॉलेज के ऑनलाइन एग्जाम के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए अलग से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

गलत जवाब पर कटेंगे अंक

ऑनलाइन परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-चौथाई हिस्सा काटा जाएगा। हालांकि, बिना उत्तर दिए छोड़े गए सवालों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।