राजस्थान के दौसा जिले में शुक्रवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अहमदाबाद से दिल्ली जा रही माईमाई ट्रैवल्स की स्लीपर बस गुड़लिया गांव के पास आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी.

राजस्थान के दौसा जिले में शुक्रवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अहमदाबाद से दिल्ली जा रही माईमाई ट्रैवल्स की स्लीपर बस गुड़लिया गांव के पास आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी.

author-image

New Update

ACCIDENT

Rajasthan: राजस्थान के दौसा जिले में शुक्रवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अहमदाबाद से दिल्ली जा रही माईमाई ट्रैवल्स की स्लीपर बस गुड़लिया गांव के पास आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर के केबिन के परखच्चे उड़ गए.

हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में पुलिस की मदद की.

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: ए जर्नी ऑफ लव' प्रकाशित नहीं करेगा पेंगुइन इंडिया, ये है वजह

सुबह करीब 7 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कोलवा थाना क्षेत्र में गुड़लिया गांव के नजदीक हुआ. माईमाई ट्रैवल्स की स्लीपर बस अहमदाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी. इसी दौरान बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया। ड्राइवर के केबिन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा, जिसके चलते चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।सूचना मिलने के बाद कोलवा और सदर थाना पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया.

ये भी पढ़ें: राजगढ़ में करोड़ों का खेल बेनकाब, करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग के 14 आरोपी गिरफ्तार

कई एंबुलेंस से अस्पताल भेजे गए घायल

हादसे में घायल यात्रियों को अलग-अलग एंबुलेंस के जरिए दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में 21 घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. दौसा एसपी पीयूष दीक्षित के अनुसार, बस अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी और गुड़लिया के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हुई है, जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैफिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बस ट्रक से किन परिस्थितियों में टकराई. पुलिस तेज रफ्तार, चालक को झपकी आने या किसी अन्य संभावित वजह को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Live Updates: असम के धुबरी में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं ने BSF के जवानों को बांधी राखी

क्रेन की मदद से हटाए गए वाहन

दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ. पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया।फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मृत चालक की पहचान और घायल यात्रियों से संबंधित अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी के सफर में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: हिमालय ने दिखाया रौद्र रूप, बना तबाही का मंजर, जानिए नेपाल की जुबानी