दिल्ली में मंगलवार रात ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा. BRICS Summit 2026 की तैयारियों को लेकर मोटर कारकेड रिहर्सल होगी. यह रिहर्सल 8 सितंबर की शाम 7 बजकर 45 मिनट से रात 10 बजे तक चलेगी.
इस दौरान दिल्ली के 22 प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोका या दूसरे मार्गों पर भेजा जा सकता है.
ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी किए गए मैप के मुताबिक डायवर्जन मुख्य रूप से नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के इलाकों में रहेगा. इसमें रिंग रोड, भैरों मार्ग और मथुरा रोड जैसे प्रमुख रास्ते शामिल हैं. आश्रम चौक के आसपास भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. इसके अलावा सरदार पटेल मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू और शांति पथ पर भी बदलाव किया जाएगा.
सम्बंधित ख़बरें
जनपथ, बाराखंभा रोड और मंडी हाउस के आसपास भी ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा. इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. वीवीआईपी इलाके में आने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार रोका जा सकता है. उन्हें वैकल्पिक रास्तों की ओर भी भेजा जाएगा.
🌍 BRICS SUMMIT 2026 | PLAN BEFORE YOU MOVE
11–13 September
Travelling to work, the airport, railway station or across New Delhi?
📱 CHECK BEFORE YOU LEAVE
🛣️ Affected Roads
🚧 Diversion Points
🗺️ Alternate Routes
✈️ Airport Routes
🚇 Metro/Public Transport⏱️ Keep extra… pic.twitter.com/5PZ7PrdCQs
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 7, 2026
इन रास्तों से ट्रैफिक पुलिस ने दी निकलने की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित इलाकों के लिए वैकल्पिक रास्ते भी तय किए हैं. बाहरी इलाकों से आने वाले वाहन रिंग रोड और उससे जुड़े दूसरे रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे नियंत्रित इलाकों में जाने से बचा जा सकेगा. वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे सफर शुरू करने से पहले अपने रास्ते की जानकारी जरूर ले लें.
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है. खासकर मेट्रो से सफर करने की सलाह दी गई है. इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम रहेगा. निजी वाहन से निकलने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर चलने को कहा गया है.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे डायवर्जन के दौरान जल्दबाजी न करें. मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें. इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाले वाहनों की आवाजाही के लिए प्राथमिकता व्यवस्था रहेगी.
यह भी पढ़ें: ट्रैफिक जवान निकाल रहा था हाईवे पर जमा पानी, वीडियो की जमकर हो रही तारीफ
BRICS Summit को लेकर दिल्ली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. कारकेड रिहर्सल भी इसी तैयारी का हिस्सा है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है. खासकर शाम और रात के समय नई दिल्ली और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को इन बदलावों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
