IND vs ZIM 2nd T20 : ईशान किशन और तिलक वर्मा की तूफानी पारी की बदौलत इंडियन क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 220रनों का लक्ष्य दिया है.
IND vs ZIM 2nd T20 : ईशान किशन और तिलक वर्मा की तूफानी पारी की बदौलत इंडियन क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 220रनों का लक्ष्य दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/25/ind-vs-zim-2nd-t20-2026-07-25-18-00-37.jpg)
IND vs ZIM 2nd T20 Photograph: (X/BCCI)
IND vs ZIM 2nd T20 : भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने तूफानी अर्धशतक ठोका और जिम्ब्बावे को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीता और भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर को पहले बैटिंग करने का मौका दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए. अब जिम्बाब्वे को इस मुकाबले को जीतने के लिए 220 रन बनाने होंगे.
वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई भारत को अच्छी शुरुआत
टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा आए. टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है. उन्हें ब्लेसिंग मुजारबानी ने बर्ल के हाथों कैच आउट कराया. अभिषेक शर्मा ने 8 बॉल में 2 चौकों के साथ 8 रन बनाए. भारत को दूसरा झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है. वो 9 बॉल में 3 चौके और 1 छ्क्के के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रिचर्ड न्गारावा ने आउट किया.
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 25, 2026
ईशान और अय्यर ने संभाली टीम इंडिया की पारी
टीम इंडिया एक समय तक 3 ओवर में 29/2 विकटे गंवा दिए हैं. इसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली. टीम इंडिया ने तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है. उन्होंने बेनेट ने इवांस के हाथों प्वाइंट पर आउट कराया. अय्यर 20 बॉल में 4 चौकों के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन वो टीम का स्कोर 95 रनों तक पहुंचा गए थे.
ईशान किशन ने लगाया हाई सेंचुरी
ईशान किशन ने इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 31 बॉल में 6 चौकों के साथ 50 रन पूरे किए हैं. इस मैच में ईशान किशन ईशान 44 बॉल में 9 चौके और 2 छक्कों के साथ 81 रनों की पारी खेली. उनके रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा. ये ईशान किशन का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12वीं हाई सेंचुरी है.
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
तिलक वर्मा के बल्ले से भी निकला अर्धशतक
इस मैच में टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा ने भी हाफ सेंचुरी लगाई. तिलक ने 23 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया. ये तिलक के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का 9वां अर्धशतक था. इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने 29 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 60 रनों की नाबाद पारी खेली.
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
इस मुकाबले में अंत में टीम इंडिया के लिए रिंकू सिंह ने 8 बॉल में 6 छक्के के 12 रनों की पारी खेली. वहीं शिवम दुबे ने 3 बॉल में 1 चौके के साथ 6 रनों की पारी खेली. जिम्बाब्वे के लिए इस मुकाबले में ब्लेसिंग मुज़राबानी, रिचर्ड न्गारावा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी और ब्रायन बेनेट ने 1-1 विकेट हासिल किया. अब इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत दिलाने की जिम्मेदारी उनके कप्तान सिकंदर रजा पर रहने वाली है.
ये भी पढ़ें : IND vs ZIM: ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, जिम्ब्बावे के खिलाफ सिर्फ 2 रन बनाते ही रचा इतिहास