Sep 11, 2026 10:07 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Qualiance International आईपीओ एनएसई एसएमई में 77 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है
- निवेशकों को पहले दिन ही तगड़ा फायदा हो गया

Qualiance International की मजबूत लिस्टिंग से निवेशक गदगद हैं।
Qualiance International की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। आईपीओ 77.09 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 224.90 रुपये पर लिस्ट हुआ है। ग्रे मार्केट पहले ही आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग से संकेत दे रहा था। बता दें, इस आईपीओ का साइज 45.11 करोड़ रुपये का था। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित था। आईपीओ के जरिए कंपनी ने कुल 35.52 लाख नए शेयर जारी किया है।
कितना था प्राइस बैंड (Qualiance International IPO Listing)
इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 127 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। आईपीओ के लिए कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया था। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 254000 रुपये का करना पड़ा।
यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 3 सितंबर को ही खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 12.81 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
459 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ
Qualiance International IPO पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया। तीन दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान आईपीओ को कुल 459.22 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, रिटेल निवेशकों की कैटगरी में आईपीओ को 447.13 गुना, क्यूआईबी में 299.60 गुना और एनआईआई कैटगरी में 699 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
क्या करती है कंपनी
Qualiance International गारमेंट सेक्टर में काम करती है। कंपनी पुलिस, मिनिट्री यूनिफॉर्म भी बनाती है। यह कंपनी डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग आदि का काम खुद संभालती है। कंपनी की शुरुआत 2006 में हुई थी। कंपनी के पास तमिलनाडु में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। जिसकी क्षमता 4500000 गार्मेंट सालाना बनाने की है। बता दें, 30 जून 2026 तक के डाटा के अनुसार 255 कर्मचारी ऑनरोल थे।
आईपीओ के पैसों का क्या होगा?
कंपनी 38 करोड़ रुपये का उपयोग नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को लगाने में करेगी। वहीं, अन्य पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में खर्च होगा। बता दें, कंपनी इश्यू के 7.9 करोड़ रुपये खर्च को भी आईपीओ से जुटाए पैसों से एडजस्ट करेगी।
ग्रे मार्केट का प्रदर्शन शानदार
आईपीओ ग्रे मार्केट में आज शुक्रवार को 81 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जोकि 63 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन के संकेत दे रहा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less