Updated: Sunday, July 26, 2026, 14:25 [IST]
Neha Bora Dance Controversy: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और CJP की मांगें पूरी होने के बाद NEET पेपर लीक के खिलाफ चला आंदोलन अब खत्म हो गया है। हालांकि, इस पूरे प्रदर्शन के दौरान एक छात्र नेता लगातार चर्चा में बनी रहीं। यह नाम है नेहा बोरा का। वह कभी CJP के मंच पर नजर आईं, तो कभी विपक्ष के नेताओं के साथ खड़ी दिखाई दीं। जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान उनसे मिलने कई बड़े नेता और चर्चित चेहरे पहुंचे।
हालत बिगड़ने पर अभिनेत्री शबाना आजमी भी उनका हाल जानने पहुंची थीं। नेहा बोरा ने सोनम वांगचुक के साथ लंबे समय तक भूख हड़ताल की। इस दौरान उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP के आंदोलन में 23 दिन तक भूख हड़ताल करने वाली छात्र नेता नेहा बोरा एक बार फिर चर्चा में हैं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सामने आए एक वीडियो में नेहा बोरा को जोश के साथ डांस करते देखा गया। वीडियो नेहा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी भूख हड़ताल और अचानक डांस करने को लेकर सवाल उठने लगे। कुछ लोगों ने इसे लेकर तंज कसा और पूछा कि अगर वह इतने दिनों तक अनशन पर थीं तो इतनी जल्दी इस तरह डांस कैसे कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर उनके समर्थकों का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर उनकी सेहत या भूख हड़ताल पर सवाल उठाना सही नहीं है। इस पूरे विवाद के बीच नेहा बोरा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।
ये भी पढ़ें: कैमरे के सामने रो पड़ी अभिजीत दीपके की मां, बताया CJP प्रोटेस्ट के बीच सता रहा था किस बात का डर
'कल चल भी नहीं पा रही थीं, आज डांस कर रही हैं'
बीजेपी कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नेहा बोरा पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि एक दिन पहले तक नेहा कथित तौर पर बिना सहारे चलने की स्थिति में नहीं थीं, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें पूरी ऊर्जा के साथ डांस करते देखा गया। प्रीति गांधी ने इस पर तंज कसते हुए इसे 'मेडिकल वर्ल्ड के लिए अध्ययन का विषय' बताया। हालांकि, यह उनका व्यक्तिगत दावा और टिप्पणी है।
Just yesterday, AISA President Neha Bora couldn't even walk without support during what she claimed was a “22-day hunger strike.”
Today, after Dharmendra Pradhan's resignation, she's dancing with full energy like a professional performer.
This is a miracle the medical world… pic.twitter.com/vnGjHFmR5X
— Priti Gandhi (@MrsGandhi) July 26, 2026
अमित कुमार सिंधी समेत कुछ अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी नेहा बोरा की भूख हड़ताल पर सवाल उठाए। एक पोस्ट में दावा किया गया कि वह हर रात करीब 11 बजे प्रदर्शन स्थल से चली जाती थीं और अगले दिन दोपहर के आसपास वापस आती थीं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि उन्हें लेने के लिए रोज एक Tata Nexon आती थी। हालांकि, इन दावों के समर्थन में कोई स्वतंत्र प्रमाण सामने नहीं आया है। इसलिए इन्हें सोशल मीडिया पर किए गए दावों के तौर पर ही देखा जा रहा है।
After Sonam Wangchuk left, the stage was empty, so Abhijeet Dipke put AISA's Fraud, Neha Bora, on the stage instead.
Neha leaves for home every night at 11 PM. A Tata Nexon comes to pick her up every single day, and she returns to the protest only around 12 PM the next… pic.twitter.com/xASSOyffzA
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) July 18, 2026
महिला पत्रकार से कथित विवाद का भी जिक्र
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में नेहा बोरा का नाम फरवरी 2026 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार रुचि तिवारी के साथ कथित मारपीट की घटना से भी जोड़ा गया। कुछ यूजर्स ने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए नेहा पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में स्टूडेंट्स का एक ग्रुप रूचि के साथ खींच तान करता नजर आ रहा है जिसमें "कपड़े उतारो इसके" जैसी आवाजें भी सुनी जा सकती हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि रूचि के साथ खींच तान करने वाले स्टूडेंट्स ग्रुप में नेहा भी नजर आ रही हैं।
"Tu hi thi na..Aaj dikhate hain isko"
"Remove her clothes "
Must must share reality of Neha Bora strangling and molesting Ruchi tiwari , a journalist. She is currently putting on an innocent mask and posing to hunger strike
Unmask this abomination of a women . Share max ! pic.twitter.com/2uiEJjUtnQ
— Sneha (@snehasneha173) July 18, 2026
23 दिन की भूख हड़ताल के बाद बदली तस्वीर?
CJP के जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान नेहा बोरा ने सोनम वांगचुक के साथ 23 दिन तक भूख हड़ताल की थी। इस दौरान उनकी तबीयत खराब होने और वजन करीब 7.5 किलो कम होने का दावा किया गया था। यह भी कहा गया कि उनका ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया था। इसी वजह से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। आलोचक इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि समर्थक इसे आंदोलन की सफलता के बाद खुशी का पल बता रहे हैं।
कौन हैं नेहा बोरा?
नेहा बोरा उत्तराखंड की छात्र नेता और थिएटर आर्टिस्ट हैं। वह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष हैं और लंबे समय से छात्र व सामाजिक मुद्दों से जुड़े आंदोलनों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए और अंबेडकर यूनिवर्सिटी से एमए किया है। फिलहाल वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स से पीएचडी कर रही हैं। NEET पेपर लीक के खिलाफ CJP के आंदोलन के दौरान वह लगातार जंतर-मंतर पर नजर आईं। 'संसद चलो' मार्च के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस पर छात्रों के साथ सख्ती का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग भी की थी। शिक्षा के निजीकरण, पेपर लीक, मॉब लिंचिंग, बिलकिस बानो मामले और गाजा जैसे मुद्दों पर भी वह अपनी राय रखती रही हैं।
ये भी पढ़ें: CJP Protest Timeline: पेपर लीक से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक, CJP प्रोटेस्ट में कब क्या हुआ?