फरीदाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दुर्गा कॉलोनी का सर्वे होगा। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दुर्गा कॉलोनी का सर्वे होगा। (फाइल फोटो)

फरीदाबाद में सालों से अपने प्लॉट का इंतजार कर रहे दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली से सटी इस कॉलोनी का दोबारा सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में सिर्फ जमीन का रिकॉर्ड ही नहीं खंगाला जाएगा, बल्कि मौके पर मौजूद सड़क, सीवर, पेयजल लाइन और जलभराव की स्थिति भी जांची जाएगी।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा बिल्डर कॉलोनी से जुड़ा मामला वर्ष 2013 से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ओखला एनक्लेव प्लॉट होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान अब कॉलोनी की मौजूदा स्थिति का नए सिरे से आकलन करने का रास्ता साफ हुआ है।

पूरे क्षेत्र का कराया जाएगा सर्वे

सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को कॉलोनी का लेआउट प्लान दोबारा तैयार करने, मौके से अतिक्रमण हटाने और हकदार प्लॉटधारकों को राहत देने के निर्देश दिए हैं। इसी आदेश के तहत अब पूरे क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा।

DTP एन्फोर्समेंट यजन चौधरी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है, आदेश के तहत कॉलोनी का सर्वे कराया जाना है।

DTP एन्फोर्समेंट यजन चौधरी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है, आदेश के तहत कॉलोनी का सर्वे कराया जाना है।

234 एकड़ से ज्यादा जमीन का होगा सर्वे

विभागीय जानकारी के अनुसार, लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी का कुल क्षेत्रफल 234.674 एकड़ है। इसे 2 चरणों में बांटा गया है। फेज-1 करीब 126.725 एकड़, जबकि फेज-2 करीब 107.95 एकड़ में फैला है।

सर्वे के दौरान यह देखा जाएगा कि कॉलोनी में वास्तविक रूप से कहां सड़कें बनी हैं और किन हिस्सों में सीवर व पेयजल की लाइनें मौजूद हैं। इसके साथ ही जलभराव और अपशिष्ट जल से प्रभावित इलाकों की भी पहचान की जाएगी। सर्वे का काम निजी एजेंसी की मदद से कराया जाएगा।

अतिक्रमण हटाने के लिए भी बनेगा आधार

सर्वे के बाद तैयार होने वाली रिपोर्ट से कॉलोनी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इसके आधार पर लेआउट प्लान तैयार करने और अतिक्रमण की पहचान कर उसे हटाने की कार्रवाई का रास्ता साफ हो सकता है।

दुर्गा बिल्डर कॉलोनी में दूसरे जिलों के लोगों ने भी प्लॉट खरीदे थे।

दुर्गा बिल्डर कॉलोनी में दूसरे जिलों के लोगों ने भी प्लॉट खरीदे थे।

कई जिलों के लोगों का पैसा फंसा

दुर्गा बिल्डर कॉलोनी में सिर्फ फरीदाबाद के लोगों ने ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों के लोगों ने भी प्लॉट खरीदे थे। लंबे समय से प्लॉट नहीं मिलने के कारण खरीदारों का पैसा और भविष्य दोनों अटके हुए हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा होने वाला सर्वे इन प्लॉटधारकों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।

सर्वे के बाद आगे की कार्रवाई होगी

जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट यजन चौधरी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है और अदालत के आदेश के तहत कॉलोनी का सर्वे कराया जाना है। सर्वे पूरा होने के बाद मौके की स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • श्मशान घाट में दफन नवजात का शव कुत्तों ने निकाला: फरीदाबाद में सड़क पर मिला, पुलिस बोलीं- करीब 2 महीने पुराना है

    फरीदाबाद में सड़क पर मिला, पुलिस बोलीं- करीब 2 महीने पुराना है|बल्लभगढ़,Ballabgarh - Dainik Bhaskar0:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद के युवक ने बाइक में लगाए 500 हॉर्न: कांवड़ मेले में हरिद्वार पहुंचा, उत्तराखंड पुलिस ने काटा 5 हजार का चालान

    कांवड़ मेले में हरिद्वार पहुंचा, उत्तराखंड पुलिस ने काटा 5 हजार का चालान|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में जलभराव में लेटकर दंडवत कांवड़ यात्रा VIDEO: जॉर्डन की नौकरी छोड़ी, प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य की कामना को लेकर निकले

    जॉर्डन की नौकरी छोड़ी, प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य की कामना को लेकर निकले|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में SIR के लिए सुनवाई स्थल निर्धारित: 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता दर्ज करा सकेंगे आपत्ति; फार्म-6 में जुड़वा सकेंगे नाम

    0:21
    • कॉपी लिंक

    शेयर