Mon, 26 Oct 2026 09:38 AM IST

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 Oct 2026 09:38 AM IST

सार

  • PM Kisan 24th Installment Release Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को जारी होगी
  • पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये मिलेंगे, जो सीधे उनके बैंक खाते में आएंगे

PM Kisan Yojana Ki 24 Kist Kab Aayegi: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त यानी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो 30 अक्तूबर 2026 को खत्म हो जाएगा। 

दरअसल, इस दिन पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होगी और करोड़ों पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं ये किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस शहर से जारी करेंगे? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos

PM Kisan 24th Installment: 2000 rupees to Be Released on October 30 from Gujarat

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर को आएगी। - फोटो : Amar Ujala

कौन जारी करेगा 24वीं किस्त?

  • गौरतलब, है कि पीएम किसान योजना की अब तक जारी हुई सभी किस्तें पीएम नरेंद्र मोदी खुद जारी करते हैं
  • वहीं, इस बार भी यानी 24वीं किस्त को पीएम मोदी खुद ही जारी करेंगे
  • वे बटन दबाकर डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त हस्तांतरित करते हैं

PM Kisan 24th Installment: 2000 rupees to Be Released on October 30 from Gujarat

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर को आएगी। - फोटो : pmkisan.gov.in

पीएम मोदी किसी शहर से जारी करेंगे 24वीं किस्त?

  • 24वीं किस्त किस शहर से जारी होगी, इसको लेकर जानकारी सामने आ गई है
  • दरअसल, शुक्रवार यानी 30 अक्तूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से किस्त जारी की जाएगी
  • खुद पीएम मोदी ये किस्त जारी करेंगे

विज्ञापन

विज्ञापन

PM Kisan 24th Installment: 2000 rupees to Be Released on October 30 from Gujarat

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर को आएगी। - फोटो : Adobe Stock

24वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा?

  • सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 24वीं किस्त का लाभ 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा
  • इसके लिए सरकार 18 हजार 680 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण करेगी
  • लाभार्थियों को किस्त के पैसे सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं

विज्ञापन

PM Kisan 24th Installment: 2000 rupees to Be Released on October 30 from Gujarat

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर को आएगी। - फोटो : Adobe Stock

क्या आपको मिलेगी 24वीं किस्त?

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं और आपने आवेदन किया है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
  • पर साथ ही आपको कुछ काम भी करवाने होते हैं
  • इसमें पहला काम है ई-केवाईसी का जो योजना का सबसे जरूरी काम है
  • इसी तरह भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम भी जरूरी है
  • अगर आपने बतौर लाभार्थी ये सभी काम करवा रखें हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है