बिहारशरीफ के पहाड़पुर मोहल्ले में सोमवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां 24 घंटे के अखंड कीर्तन के आयोजन से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। भारी बारिश भी श्रद्धालुओं के आस्था को डिगा नहीं सके। मूसलाधार बारिश के बीच भींगते ह

.

गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा

आयोजन समिति के सदस्य राजवीर ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य आकर्षण कलश शोभायात्रा रही। इसमें कुल 171 श्रद्धालुओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण किया। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की गूंज के साथ यह शोभायात्रा देवी स्थान से उत्साह के साथ रवाना हुई।

पूरे मोहल्ले का भ्रमण कर पंचाने नदी के तट पर पहुंची। वहां विधिवत मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद जलभरी की गई, जिसके पश्चात कलशों को लेकर श्रद्धालु वापस देवी स्थान पहुंचे।

कलश यात्रा में शामिल भक्त।

कलश यात्रा में शामिल भक्त।

अखंड कीर्तन और ग्रामता पूजा का शुभारंभ

नदी तट से जल भरकर लौटने के बाद देवी स्थान पर कलशों की स्थापना की गई। इसके साथ ही 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ हो गया। कीर्तन की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। आयोजकों ने बताया कि इस अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए पारंपरिक ग्रामता पूजा का भी विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर आहुति और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

भारी बारिश भी नहीं रोक पाई कदम

रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव और फिसलन की स्थिति बन गई थी, लेकिन पहाड़पुर मोहल्ले के लोगों का उत्साह इससे बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। हर आयु वर्ग के लोग हाथों में झंडे और छाते लिए, बारिश की परवाह किए बिना कतारबद्ध होकर इस शोभायात्रा की शोभा बढ़ाते नजर आए। इस तरह का सामूहिक आयोजन आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है।

बारिश के बीच भक्त हुए शामिल।

बारिश के बीच भक्त हुए शामिल।

इन सबकी रही सराहनीय भागीदारी

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पहाड़पुर मोहल्ले के प्रत्येक नागरिक ने अपना योगदान दिया। आयोजन समिति और प्रमुख सहयोगियों में अभिषेक कुमार, पंकज कुमार, शैलेंद्र कुमार उर्फ राइडर, अमन कुमार, निक्कू कुमार, वीरेश कुमार, अजीत कुमार, अंकुश कुमार, रोशन कुमार, धर्मेंद्र कुमार उर्फ गुरुजी, राहुल कुमार, राजवीर, प्रमोद कुमार, विक्की कुमार, रूपेश कुमार और गोलू कुमार समेत समस्त पहाड़पुर मोहल्ले के निवासियों की सक्रिय भागीदारी रही।