इंडोनेशिया के जावा सागर में एक यात्री फेरी खराब मौसम के बीच लापता हो गई. हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 97 लोगों को बचा लिया गया है. बाकी यात्रियों की तलाश अभी जारी है. यह फेरी Virgo Transport 8 थी और इसमें कुल 243 लोग सवार थे. जहाज शनिवार को सुबह 10:33 बजे सुराबाया से दक्षिण कालीमंतन के बंजारमासिन के लिए रवाना हुआ था. इसे रविवार दोपहर 2 बजे बंजारमासिन पहुंचना था.

रविवार रात करीब 2 बजे जहाज से संपर्क टूट गया. उस समय फेरी बंजारमासिन से करीब 150 किलोमीटर दक्षिण में थी. अधिकारियों को जहाज की ऑपरेटर कंपनी PT Virgo से सुबह 4:10 बजे पहली बार मदद की सूचना मिली. बताया गया कि खराब मौसम के कारण जहाज मुश्किल में फंस गया था.

🇮🇩 Virgo Transport 8 lost contact in the Java Sea near Indonesia while in bad weather on the SurabayaBanjarmasin run, last reported about 90 miles from South Kalimantan.

Search crews are in the water now.

Reported so far: 115 pulled to safety, 1 confirmed dead, and at least

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) September 13, 2026

जहाज और हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू जारी

हादसे के बाद इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी, नौसेना, समुद्री पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया. मौके पर कई जहाज और एक हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं. जावा सागर में आसपास मौजूद दूसरे जहाजों को भी यात्रियों की तलाश में मदद करने और किसी यात्री के दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है. हादसे की जानकारी और बचाव अभियान के लिए रविवार सुबह त्रिसक्ति पोर्ट इलाके में एक ऑपरेशन सेंटर बनाया गया.

बंजारमासिन की रहने वाली रुस्मिलावती अपने 8 रिश्तेदारों की जानकारी लेने बंदरगाह पहुंचीं. उनके रिश्तेदार जावा में कई इस्लामी विद्वानों की कब्रों पर जाने के बाद जहाज से बंजारमासिन लौट रहे थे. परिवार को आखिरी बार एक रिश्तेदार का वॉट्सऐप स्टेटस मिला था. इसमें उसने समुद्र की तेज लहरों को लेकर डर जताया था. रविवार दोपहर तक परिवार को उनके सुरक्षित होने की जानकारी नहीं मिली थी.

इंडोनेशिया में 17 हजार से ज्यादा द्वीप

इससे पहले पिछले महीने मदुरा द्वीप के पास एक दूसरी फेरी में आग लगने से 5 लोगों की मौत हुई थी. इंडोनेशिया में 17 हजार से ज्यादा द्वीप हैं और यहां फेरी आम यातायात का प्रमुख साधन हैं.

यह भी पढ़ें: 9/11 से पहले भी लादेन के निशाने पर था भारत, CIA की रिपोर्ट में खुलासा

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button