रामानुजगंज में पतंजलि कायाकल्प योग कक्षा द्वारा 100 बिस्तर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 25 यूनिट रक्त का दान किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्
.
रक्तदान शिविर में रविशंकर, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश, विवेक कुमार, विजय कुमार, अनूप सिंह, राज प्रकाश गुप्ता, अरविंद दुबे, बृजेश केसरी, पवन गुप्ता, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता, ममता ठाकुर, सेमी गुप्ता, संतोष गुप्ता, सोनिया ओयमा, अमित कुमार कश्यप, अंकित एक्का, शाही परवीन, ज्ञानेंद्र बाजपेयी और आरती वाजपेयी सहित कई योग साधकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



संचालक ने बताया सामाजिक सेवा का महत्व
योग कक्षा संचालक आरती वाजपेयी ने बताया कि यह रक्तदान आयोजन पतंजलि कायाकल्प योग कक्षा की विभिन्न शाखाओं जैसे अशोक नगर, ग्वालियर, भोपाल और रामानुजगंज में एक साथ किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।
वाजपेयी ने यह भी जानकारी दी कि पतंजलि कायाकल्प योग कक्षा की शुरुआत वर्ष 2019 में अशोक नगर से पूजनीय डॉ. पवन सिंघल के निर्देश पर हुई थी। तब से ये योग कक्षाएं निरंतर संचालित हो रही हैं और लोगों को नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

साधकों ने योग के साथ समाजसेवा का दिया संदेश
रामानुजगंज में योग कक्षा का संचालन प्राचीन कन्या नदी स्थित श्रीराम मंदिर में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7:15 बजे तक किया जाता है। योग साधकों ने नागरिकों से नियमित रूप से योग कक्षा से जुड़ने और योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का लाभ उठाने की अपील की है।
योग साधकों ने रक्तदान शिविर के आयोजन पर जोर देते हुए कहा कि योग के साथ-साथ सामाजिक सेवा की भावना को भी आगे बढ़ाना आवश्यक है। इस अवसर पर रक्तदाता सेवा समिति के सूर्य प्रताप कुशवाहा और आनंद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चांदो में सामरी विधायक ने छात्राओं को बांटी साइकिलें
सामरी में 104 छात्राओं को मिली साइकिल
सामरी विधानसभा क्षेत्र के चांदो स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कक्षा 9वीं की 104 बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें बांटी।
विधायक ने छात्राओं को साइकिलें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं की पढ़ाई को बढ़ावा देने और उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा देने में मददगार है।

साइकिल मिलने से छात्राओं में उत्साह नजर आया। छात्राओं ने कहा कि इससे स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, मंडल प्रभारी अजय गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, जिला पंचायत सदस्य संजीता नाग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विद्यालय के प्राचार्य अमर साय धुर्वे, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ, अभिभावक और छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।