विज्ञापन

सार

Mathura Police: मथुरा के थाना हाईवे पुलिस ने 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी का खुलासा करते हुए दिल्ली निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी नकदी और बैग बरामद करने लिया है।

Mathura Police Crack 25 Lakh Theft Case, Accused Arrested Entire Cash Recovery

ॉआरोपी गिरफ्तार (सोर्स- फोटो नवभारत)

विस्तार

Mathura Confidence Trick/Scam: मथुरा के थाना हाईवे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी की वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पूरी 25 लाख रुपये की नकदी, एक बैग तथा घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल बरामद की है।

कार से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को पीड़ित के कर्मचारी कार (UP 85 BY 0740) से 25 लाख रुपये लेकर गोविंद नगर जा रहे थे। रास्ते में CIMS हॉस्पिटल के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने कार को ओवरटेक कर वाहन खराब होने का इशारा किया। जैसे ही चालक कार से उतरकर बोनट देखने लगा, बदमाश कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना हाईवे पर बीएनएस की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

सलेमपुर पाली खेड़ा रोड से किया गया गिरफ्तार

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 27 जुलाई 2026 की रात 11:55 बजे पुलिस ने अक्षय पुत्र मारमुत्तु, निवासी मदनगीर, थाना अंबेडकर नगर, साउथ दिल्ली (उम्र करीब 24 वर्ष) को सलेमपुर पाली खेड़ा रोड से गिरफ्तार कर लिया।

सम्बंधित ख़बरें

पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कार चालक को वाहन खराब होने का झांसा देकर मौका पाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें- Mathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लाख रुपये की पूरी नकदी, एक बैग और घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल (DL 3S FA 6427) बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4) और 317(2) की बढ़ोतरी भी की गई है।

इस कार्रवाई में थाना हाईवे पुलिस के साथ साइबर सेल, सर्विलांस सेल, स्वाट टीम, एसओजी तथा अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Follow Navbharatlive whatsapp