Aug 20, 2026 04:39 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

हुंडई के लग्जरी कार ब्रैंड Genesis ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी और लग्जरी SUV- GV90 को अनवील कर दिया है। GV90 में 123kWh बैटरी पैक दिया गया है। GV90 में 12 एयरबैग दिए गए हैं, जिनमें जेनेसिस का दावा है कि दुनिया का पहला रूफ एयरबैग भी शामिल है।

Hyundai Genesis GV 90

हुंडई जेनेसिस GV 90

Hyundai Inster

केवल

₹15,700/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

हुंडई मोटर ग्रुप के लग्जरी कार ब्रैंड Genesis ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी और लग्जरी SUV- GV90 को अनवील कर दिया है। इसे कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर लाया है और यह Range Rover, Mercedes-Maybach GLS और Rolls-Royce Cullinan जैसी अल्ट्रा-लग्जरी एसयूवी को टक्कर देगी। प्रोडक्शन रेडी GV90 को 2024 में पेश किए गए Neolun Concept से इंस्पायर्ड है। खास बात यह है कि कॉन्सेप्ट में दिखाए गए कई प्रीमियम फीचर्स प्रोडक्शन मॉडल में भी हैं, जिनमें Rolls-Royce जैसी कोच डोर्स भी शामिल हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

GV90 नियोलन में मिलेंगे खास कोच डोर्स

Genesis GV90 को स्टैंडर्ड और ज्यादा लग्जरी नियोलन वर्जन में पेश किया जाएगा। स्टैंडर्ड मॉडल में नॉर्मल दरवाजे मिलेंगे, जबकि GV90 नियोलन में कंपनी का Neolun Arch Gate सिस्टम दिया गया है। इसमें आगे और पीछे के दरवाजे एक-दूसरे की ऑपोजिट डायरेक्शन में खुलते हैं और बीच में फिक्स्ड B-पिलर नहीं है। इसमें ट्रे़डिशनल एसयूवी के मुकाबले 1.5 गुना मोटा फ्रेम इस्तेमाल किया गया है। GV90 में 12 एयरबैग दिए गए हैं, जिनमें जेनेसिस का दावा है कि दुनिया का पहला रूफ एयरबैग भी शामिल है। गाड़ी के बुरी तरह पलटने की स्थिति में, यह फिक्स्ड ग्लास रूफ पर फैल जाता है और अंदर बैठे लोगों को सेफ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, फ्रंट सीट्स को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है, जिससे कार पार्क होने पर आगे बैठे पैसेंजर पीछे बैठे लोगों की ओर मुंह करके बैठ सकते हैं।

Hyundai Inster

Hyundai Ioniq 9

Hyundai Venue EV

Hyundai Staria Electric

Hyundai IONIQ 6

Hyundai Creta EV

657bhp की ताकत और बड़ा बैटरी पैक

GV90 को एक नए eMP इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 5,285mm, चौड़ाई 2,030mm और व्हीलबेस 3,245mm है। यानी यह Hyundai Ioniq 9 से भी 225mm ज्यादा लंबी है, जबकि इसका व्हीलबेस 115mm अधिक है। एसयूवी में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। फ्रंट मोटर 240kW और 350Nm, जबकि रियर मोटर 250kW और 450Nm का आउटपुट देती है। दोनों मोटरों का कंबाइन्ड आउटपुट 490kW यानी करीब 657bhp और 800Nm है। एसयूवी में दोनों एक्सल पर इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल, मल्टी-चैंबर एयर सस्पेंशन, इलेक्ट्रॉनिक डैम्पर्स और रियर-व्हील स्टीयरिंग भी दिया गया है। GV90 में 123kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो इसे हुंडई मोटर ग्रुप के सबसे बड़े बैटरी पैक वाले EVs में शामिल करता है। इसकी रेंज 500 किलोमीटर तक की है।

अंदर चलता-फिरता लग्जरी लाउंज

केबिन में जेनेसिस ने टेक्नोलॉजी और लग्जरी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन किया है। इसमें 23.6-इंच OLED Cinematic Display दिया गया है, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इन्फोटेनमेंट दोनों का काम करता है। कार पार्क होने पर यह स्क्रीन 90mm ऊपर उठकर 24.6-इंच के बड़े एंटरटेनमेंट डिस्प्ले में बदल सकती है। इसके अलावा 25-इंच हेड-अप डिस्प्ले, Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम, जनरेटिव AI असिस्टेंट और 25-स्पीकर Bang & Olufsen Premier 3D ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करता है। मसाज फंक्शन वाली सीट्स के साथ केबिन में बेहतर साउंड इंसुलेशन के लिए 5mm से ज्यादा मोटा acoustic glass और एक्स्ट्रा sound-deadening मटेरियल इस्तेमाल किया गया है।

फोर-सीट एग्जिक्यूटिव सूइट सबसे खास

रेंज के टॉप पर GV90 Neolun Executive Suite मिलेगा, जिसमें सिर्फ चार सीटें होंगी। इसे खास तौर पर शॉफर-ड्रिवेन अल्ट्रा लग्जरी एसयूवी ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें Smart Vision Roof दिया गया है, जो PDLC टेक्नोलॉजी के जरिए 6 अलग-अलग हिस्सों की ट्रांसपेरेंसी को इंडिपेंडेंट्ली बदल सकता है। इसके अलावा सीमित संख्या में GV90 Neolun First Edition भी पेश किया जाएगा। इसमें सेकेंड रो में असली लकड़ी की फर्श, radiant heating, रेफ्रिजरेटर, इंटीग्रेटेड टेबल्स और पैसेंजर केबिन को बूट से अलग करने वाला पार्टिशन मिलेगा।