पटना50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त अभियान चलाकर दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाजार समिति निवासी रविशंकर कुमार और मसौढ़ी निवासी अमर प्रसाद सोनी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ज्वेलरी शॉप लूटकांड में वांटेड था अमर प्रसाद सोनी

पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर 2022 को अमर प्रसाद सोनी ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोप है कि बदमाश करीब 2 लाख रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए थे। साथ ही दुकान के जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गए थे।

घटना के बाद दुकानदार ने गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। CCTV फुटेज के आधार पर अमर प्रसाद सोनी की पहचान हुई थी, लेकिन वह तब से फरार चल रहा था। पुलिस की डीआईयू (DIU) टीम ने उसे मसौढ़ी बाजार से गिरफ्तार किया।

अपहरण मामले में फरार था रविशंकर कुमार

वहीं, दूसरा आरोपी रविशंकर कुमार पिछले तीन-चार वर्षों से एक अपहरण मामले में फरार चल रहा था। उसे STF ने पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, उनसे अन्य मामलों और उनके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    'क्या तेजस्वी अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता करने गए हैं': सदन में BJP विधायक ने नेता प्रतिपक्ष को घेरा; सूखे पर CM बोले- किसानों को अनुदान राशि देंगे

    सदन में BJP विधायक ने नेता प्रतिपक्ष को घेरा; सूखे पर CM बोले- किसानों को अनुदान राशि देंगे|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया में झमाझम बारिश: 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट, नेपाल में बरसात से उफान पर कोसी और गंडक

    10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट, नेपाल में बरसात से उफान पर कोसी और गंडक|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar0:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • BREAKING

    पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले दागे: पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकाल रहे थे

    पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकाल रहे थे|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्रशांत किशोर के करीबी के होटल पर पुलिस की रेड: जन सुराज का आरोप- हमारे होटलों पर छापेमारी की, कार्यकर्ताओं को धमकाया; सील करने की धमकी दी

    0:48
    • कॉपी लिंक

    शेयर