सोनीपत2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोनीपत में प्रदर्शन करते हुए टैक्सी ड्राइवर।
सोनीपत में ऐप आधारित प्राइवेट टैक्सी ड्राइवरों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। सेक्टर-7 रोड पर 250 से ज्यादा ड्राइवरों ने प्रदर्शन कर कंपनियों की किराया नीति और ड्राइवरों के हितों की अनदेखी के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने विधायक निखिल मदान को ज्ञापन सौंपकर सरकार से उचित किराया तय करने और ड्राइवरों को आर्थिक सुरक्षा देने की मांग की।
ड्राइवरों ने बताया कि वे 8 सितंबर से लगातार हड़ताल पर हैं और सड़कों पर कैब नहीं चलाने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं में काम करने वाले ड्राइवरों को मौजूदा किराया दरों के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने विधायक निखिल मदान को ज्ञापन सौंपकर सरकार से उचित किराया तय करने और ड्राइवरों को आर्थिक सुरक्षा देने की मांग की।
250 से ज्यादा ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन
शनिवार को सेक्टर-7 रोड पर 250 से ज्यादा टैक्सी ड्राइवर एकत्र हुए। प्रदर्शन में सोनीपत के अलावा नरेला, पानीपत और समालखा से भी ड्राइवर पहुंचे। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। प्रदर्शनकारी ड्राइवरों ने ओला, उबर, रैपिडो, इनड्राइव और ब्ला ब्ला जैसी ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं पर उचित किराया नहीं देने का आरोप लगाया। ड्राइवरों का कहना है कि कंपनियों की किराया व्यवस्था में उनके हितों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जा रहा।
CNG-पेट्रोल और किस्त का खर्च बढ़ा
ड्राइवरों ने कहा कि CNG, पेट्रोल और डीजल के दाम के साथ वाहनों की किस्त, मेंटेनेंस और दूसरे खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें यात्रियों से मिलने वाले किराए में पर्याप्त आमदनी नहीं हो पाती। इससे रोजाना काम करने के बावजूद परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
टैक्सी ड्राइवरों ने सरकार से ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए उचित किराया दर निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किराया ऐसा होना चाहिए, जिससे ईंधन, वाहन की किस्त, रखरखाव और अन्य खर्च निकालने के बाद ड्राइवर को भी पर्याप्त आमदनी मिल सके।

टैक्सी ड्राइवरों ने सरकार से ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए उचित किराया दर निर्धारित करने की मांग की।
मृतक ड्राइवरों के परिवार को मुआवजे की मांग
प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले टैक्सी ड्राइवरों के परिवारों को आर्थिक सहायता और मुआवजे का प्रावधान करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि सड़क पर काम करने वाले ड्राइवरों और उनके परिवारों के लिए सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
ड्राइवरों ने कबीरपुर, सोनीपत में आत्महत्या करने वाले दंपति के परिवार को भी उचित मुआवजा देने की मांग रखी। उनका कहना है कि टैक्सी ड्राइवरों की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए सरकार को प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विधायक निखिल मदान को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान टैक्सी ड्राइवरों ने सोनीपत के विधायक निखिल मदान को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ड्राइवरों ने विधायक के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की अपील की। विधायक को दिए गए ज्ञापन में उचित किराया, आर्थिक सुरक्षा और मुआवजे से जुड़ी मांगें शामिल रहीं।
.
खबरें और भी हैं...
बच्चे पर हमला करने वाला डॉग अमेरिकन बुली बताया: ऑनर का दावा- पिटबुल नहीं है; बच्चे के इलाज में ₹4 लाख खर्च, घर बिक चुका
0:42- कॉपी लिंक
शेयर
गन्नौर ITI में श्रमदान और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशिक्षुओं को मिलेगा रोजगार और स्वच्छता का संदेश

- कॉपी लिंक
शेयर
स्कूटी सवार बहनों को पिकअप ने कुचला, छोटी की मौत: बड़ी बहन का कॉलेज देखने आईं थीं, कहा था-यहीं एडमिशन लूंगी; लोगों ने ड्राइवर पकड़कर पीटा
0:31- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत में फायरिंग करने वाला अरेस्ट: दोस्त से मिलने गया था युवक, मामूली बात को लेकर कहासुनी, निकाला पिस्टल

- कॉपी लिंक
शेयर