Modi Government: सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी योजना के झांसे में आकर कोई कदम न उठाएं और ऐसे किसी भी भ्रामक सूचना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को सूचित करें.

Written By : विजय कुमार बिट्ठल |  Updated at : 02 Aug 2026 04:15 PM (IST)

Preferred Sources

modi government warns citizens about fake pm unemployment allowance scheme ask to not share any information सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच

मोदी सरकार ने फर्जी योजना के बारे में चेताया

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना का दावा फर्जी।
  • केंद्र सरकार ने फर्जी योजनाओं से सतर्क रहने की अपील की।
  • व्यक्तिगत जानकारी अनजान प्लेटफॉर्म पर साझा करने से बचें।

केंद्र सरकार ने रविवार (2 अगस्त, 2026) को देश के नागरिकों को प्रधानमंत्री के नाम पर चलाई जा रही एक योजना के दावे को लेकर आगाह किया है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सभी बेरोजगारों को 2500 रुपये दिए जाएंगे. यह योजना केंद्र सरकार के अंतर्गत चल रही है और इससे सभी बेरोजगारों को फायदा मिलेगा.

केंद्र सरकार ने इस दावे को पूरी तरह से झूठा, फर्जी और भ्रामक बताया है. इसके साथ ही, नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी फर्जी योजना के झांसे में आकर कोई कदम न उठाएं और ऐसे किसी भी भ्रामक सूचना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को सूचित करें.

मोदी सरकार ने वायरल पोस्ट को लेकर क्या कहा?

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर दावा किया जा रहा है कि 'प्रधानमंत्री बेरोज़गारी भत्ता योजना' के तहत सभी बेरोजगारों को ₹2500 दिए जाएंगे। #PIBFactCheck

❌ यह दावा #फर्जी है।

✅ केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

⚠️ कृपया सतर्क रहें। योजना के नाम पर किसी… pic.twitter.com/YPjksXMfG5

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 2, 2026

केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में रविवार (2 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया. पोस्ट में सरकार ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर दावा किया जा रहा है कि ‘प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना’ के तहत सभी बेरोजगारों को 2500 रुपये दिए जाएंगे. यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है.’

अनजान प्लेटफॉर्म पर अपने बैंक, आधार या निजी जानकारी देने से बचें- सरकार

सरकार ने कहा, ‘कृपया सतर्क रहे. योजना के नाम पर किसी भी अनजान या असत्यापित प्लेटफॉर्म पर अपने बैंक विवरण, OTP, आधार संख्या या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें. सरकारी योजनाओं की सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक बेवसाइट myscheme.gov.in पर विजिट करें. केंद्र सरकार से संबंधित किसी भई संदिग्ध तस्वीर, वीडियो अथवा संदेश को @PIBFactCheck पर भेंजे, वास्तवकि जानकारी हम आप तक पहुंचाएंगे.’ सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार ने एक व्हाट्सएप नंबर- +91 8799711259 और ईमेल आईडी- [email protected] भी शेयर किया है. 

यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा

About the author विजय कुमार बिट्ठल

पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. 

Read More

Published at : 02 Aug 2026 04:02 PM (IST)

Frequently Asked Questions

क्या 'प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना' नाम की कोई सरकारी योजना है?

नहीं, केंद्र सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना' नाम की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर 2500 रुपये देने का दावा फर्जी और भ्रामक है।

केंद्र सरकार ने किस दावे को लेकर नागरिकों को आगाह किया है?

केंद्र सरकार ने 'प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना' के तहत सभी बेरोजगारों को 2500 रुपये दिए जाने के दावे को लेकर आगाह किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह दावा पूरी तरह झूठा और फर्जी है।

फर्जी योजनाओं के झांसे में आने से बचने के लिए नागरिकों को क्या करना चाहिए?

नागरिकों को ऐसी फर्जी योजनाओं के झांसे में नहीं आना चाहिए। अनजान प्लेटफॉर्म पर बैंक विवरण, आधार या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।

सरकारी योजनाओं की प्रमाणिक जानकारी कहाँ से मिल सकती है?

सरकारी योजनाओं की सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट myscheme.gov.in पर विजिट करें। किसी भी संदिग्ध जानकारी के लिए @PIBFactCheck पर संपर्क किया जा सकता है।

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola