प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार ( 26 जुलाई) को 27वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में देश की संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया. पीएम ने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में जवानों की बहादुरी देश के लिए हमेशा गर्व का विषय रहेगी.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर पूरा देश उन बहादुर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करता है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि सैनिकों का देश के प्रति अटूट प्रेम और कर्तव्य के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.

On Kargil Vijay Diwas, our nation expresses gratitude to the brave soldiers for their extraordinary courage and commitment towards securing India. Their valour in the face of the most formidable conditions will forever remain a source of national pride. Their unwavering

— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कारगिल विजय दिवस को भारतीय सेना के अदम्य साहस और असाधारण वीरता का प्रतीक बताया. शाह ने कहा ‘कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और असाधारण शौर्य का प्रतीक है. 1999 में हिमालय की दुर्गम, बर्फ से ढकी चोटियों पर स्थित प्रतिकूल परिस्थितियों और शत्रुतापूर्ण ठिकानों का सामना करते हुए, हमारे वीर सैनिकों ने ‘ऑपरेशन विजय’ के माध्यम से शत्रु को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. कारगिल विजय दिवस पर, मैं उन सभी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया’.

‘कारगिल विजय दिवस’ भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और अद्भुत पराक्रम का प्रतीक है। वर्ष 1999 में हिमालय की दुर्गम बर्फीली चोटियों पर विषम परिस्थितियों और शत्रु के ऊँचाई पर स्थित मोर्चों के बावजूद, हमारे वीर जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ के माध्यम से दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। pic.twitter.com/9mxJHP8fGs

— Amit Shah (@AmitShah) July 26, 2026

राजनाथ सिंह ने विजय दिवस समारोह में हिस्सा लिया

कारगिल विजय दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित विजय दिवस समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि 1999 के कारगिल युद्ध के बाद भी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं. उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि हमें यह याद रखना होगा कि आज भी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं; घुसपैठियों का इरादा नहीं बदला है और आज भी वे प्रॉक्सी युद्ध या घुसपैठ जैसे हथकंडे अपनाते हैं. सिंह ने कहा कि जोर देकर कहा कि भारतीय सेना किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Kargil Vijay Diwas | Drass: Defence Minister Rajnath Singh lays wreath at the Kargil War Memorial to pay tribute to bravehearts who laid down their lives in the line of duty during the Kargil War in 1999. pic.twitter.com/tCcewi4SY9

— ANI (@ANI) July 26, 2026

‘देश जवानों के बलिदान का ऋणी रहेगा’

वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को याद किया. उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्र जवानों के साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा.

&

भारत की सीमा की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को कारगिल विजय दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।

देश आपके साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। pic.twitter.com/0lYFq4ENtI

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2026

26 जुलाई को मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस

कारगिल विजय दिवस, जो हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है, प्रत्येक भारतीय के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यह दिवस 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, बलिदान और अटूट दृढ़ संकल्प को याद करता है. इस दिन हम उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने हमारे राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी.