आज लखनऊ में होने वाला रालोद का राष्ट्रीय सम्मेलन में ब्राह्मण मतदाताओं को साधने की कवायद मानी जा रही है, इस सम्मेलन में करीब 1500 ब्राह्मणों को जुटाने की तैयारी है.

Written By : धीरज गुप्ता |  Updated at : 30 Aug 2026 12:25 PM (IST)

Preferred Sources

RLD National Conference in Lucknow on today Jayant Chaudhary मिशन-27 में RLD दिखाएगी अपनी ताकत, ब्राह्मण मतदाताओं पर फोकस

आरएलडी का लखनऊ में राष्ट्रीय सम्मेलन आज

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पश्चिमी यूपी के ब्राह्मण मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कवायद में जुट गई है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच बढ़ती तल्खी के बीच 30 अगस्त यानी आज लखनऊ में होने वाला रालोद का राष्ट्रीय सम्मेलन इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. इस सम्मेलन में करीब 1500 ब्राह्मणों को जुटाने की तैयारी है.

जानकारी के मुताबिक, पूर्वाचल के कद्दावर ब्राह्मण नेता बीके शुक्ला की मौजूदगी के साथ राष्ट्रीय लोक दल राजधानी से सपा को बड़ी सियासी चुनौती देगा. ऐसा पहली बार हुआ है, जब जयंत चौधरी लखनऊ में इतने बड़े स्तर पर पार्टी का सम्मेलन कर रहे हैं. बताते चलें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी ने जनेश्वर मिश्र की जयंती के जरिये ब्राह्मण समाज को राजनीतिक संदेश दे चुकी है. जयंत के मंच पर पहुंचने के दौरान 21 बटुक स्वस्तिवाचन करेंगे.

वाराणसी में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

RLD ने पूर्वांचल को दिया विशेष महत्व

आरएलडी की ब्राह्मण राजनीति में पूर्वांचल को विशेष महत्व दिया गया है. स्नातक राजनीति से जुड़े बीके शुक्ला का रालोद से जुड़ना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. आपको बता दें कि, शुक्ला स्नातक क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं और वित्तविहीन विद्यालय संघ के अध्यक्ष हैं.

जाट के बाद ब्राह्मणों की बीच RLD ने बढ़ाई सक्रियता

रणनीतिकारों का मानना है कि रालोद का पारंपरिक आधार पश्चिमी यूपी के जाट मतदाताओं के बीच रहा है. अब ब्राह्मणों के बीच सक्रियता बढ़ाकर पार्टी सामाजिक आधार का विस्तार करना चाहती है, जिसका लाभ मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मिल सकता है. 

जाट के साथ ब्राह्मण और गुर्जर मतदाताओं को जोड़ने की कवायद

अखिलेश यादव के रालोद को लेकर दिए गए 'चवन्नी को रुपया बनाने' वाले बयान के बाद दोनों पार्टियों के बीच तल्खी और बढ़ गई है. 3 सितंबर को जयंत चौधरी सहारनपुर में गुर्जर सम्मेलन करेंगे. इससे पहले लखनऊ में ब्राह्मणों की भागीदारी वाला राष्ट्रीय सम्मेलन कर रालोद 2027 के लिए अपना नया सामाजिक समीकरण पेश करेगा. पार्टी जाटों के साथ ब्राह्मण और गुर्जर वोटर्स को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है.

यूपी की IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

About the author धीरज गुप्ता

धीरज गुप्ता ने पत्रकारिता की शुरुआत सतना के एक हिंदी अखबार से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद उन्होंने भोपाल में हिंदी वेबसाइट और न्यूज चैनलों में कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया. वर्तमान में वे सितंबर 2023 से एबीपी न्यूज में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. यहां वे विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरें लिखते हैं. राजनीति और क्राइम की खबरों में उनकी विशेष रुचि है, साथ ही वे समसामयिक मुद्दों को समझने के लिए भी जिज्ञासु रहते हैं.  मध्यप्रदेश के सतना जिले के रहने वाले धीरज को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से अधिक का अनुभव है. धीरज ने बीकॉम से ग्रेजुएशन और एमकॉम से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी किया है.

Read More

Published at : 30 Aug 2026 12:25 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola