5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत ने नेपाल को राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी

  • 27 अगस्त को भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी।
  • दूसरी खेप में भारत ने 37.5 टन राहत सामग्री भेजी हैं, इसमें दवाओं की खेप और खाने के पैकेट भेजे गए हैं।
  • इससे पहले बुधवार को भी भारत ने 10 टन की पहली खेप भेजी थी, इसमें सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री काठमांडू भेजी गई थी।
  • भारत की पहली खेप में कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप और दवाइयां शामिल थीं।
  • ये राहत सामग्री भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान के जरिए हिंडन एयरबेस से भेजी गई थी।
  • नेपाल में बुधवार को तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई, टिमुरे से त्रिशूली बाजार और बेत्रावती तक बाढ़ के पानी और मलबे ने घर, सड़कें और पुल तबाह कर दिए।
  • इसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा 273 है। इनमें नेपाल में 270 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। वहीं, करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं।
  • भारत ने ये मदद ह्यूमाइनिटेरियन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ सामग्री (HADR) के तहत भेजी है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत नेपाल के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और राहत प्रयासों में सहयोग जारी रखेगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत नेपाल के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और राहत प्रयासों में सहयोग जारी रखेगा।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

2. नागेश सिंह नाउरू गणराज्य में भारत के अगले राजदूत होंगे

  • 26 अगस्त को भारत सरकार ने नागेश सिंह को नाउरू गणराज्य का अगला राजदूत प्रतिनिधि अपॉइंट किया।
  • वे वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में भारत के हाई कमिश्नर हैं और इसके साथ ही नाउरू की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
  • भारत के हाई कमिश्नर को नाउरू के लिए साथ ही मान्यता दी जाती है, क्योंकि नाउरू में भारत का अलग स्थायी दूतावास नहीं है।
  • नागेश 1995 बैच के IFS ऑफिसर हैं और विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
नागेश सिंह 2022 से 2025 तक थाईलैंड में भारत के राजदूत के तौर पर काम कर चुके हैं।

नागेश सिंह 2022 से 2025 तक थाईलैंड में भारत के राजदूत के तौर पर काम कर चुके हैं।

निधन (DEATH)

3. पुलित्जर प्राइज विनर फोटोग्राफर साल वेडर का निधन

  • 27 अगस्त को प्रसिद्ध अमेरिकी फोटो जर्नलिस्ट साल वेडर के निधन की जानकारी आई। वे 99 साल के थे।
  • वेडर को उनकी ऐतिहासिक फोटो ‘बर्स्ट ऑफ जॉय’ के लिए जाना जाता है, जिसमें वियतनाम युद्ध से लौटे एक अमेरिकी युद्धबंदी के परिवार से मिलने की तस्वीर है।
  • ये तस्वीर 17 मार्च 1973 को कैलिफोर्निया के ट्रैविस एयर फोर्स बेस पर ली गई थी।
  • इस तस्वीर के लिए वेडर को 1974 में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वेडर एसोसिएट प्रेस (AP) के प्रसिद्ध फोटोग्राफर थे।
  • वेडर ने अपने करियर में वियतनाम युद्ध विरोधी प्रदर्शनों और कई अन्य महत्वपूर्ण अमेरिकी घटनाओं की भी तस्वीरें खींचीं।
  • वेडर के निधन की ऑफिशियल खबर गुरुवार को आई और उनका निधन 22 अगस्त को हुआ।
ये तस्वीर वियतनाम युद्ध में अमेरिकी भागीदारी के अंत और सैनिकों की घर वापसी का एक बड़ा प्रतीक बनी।

ये तस्वीर वियतनाम युद्ध में अमेरिकी भागीदारी के अंत और सैनिकों की घर वापसी का एक बड़ा प्रतीक बनी।

4. पोलका डॉट क्वीन यायोई कुसामा का निधन

  • 26 अगस्त को जापान की मशहूर कलाकार यायोई कुसामा के निधन की जानकारी मिली। वे 97 साल की थी।
  • गुरुवार को उनकी कंपनी ने उनके निधन की जानकारी दी। कुसामा दुनिया की सबसे मशहूर आर्टिस्ट थीं, उन्हे पोलका डॉट क्वीन भी कहा जाता था।
  • कुसामा डॉटस के साथ ही इंफिनिटी, मिरर रूम और पंपकिन स्कल्पचर के लिए जानी जाती थीं।
  • कुसामा 1957 में अमेरिका गईं और न्यूयॉर्क के एवेंट-ग्रेड आर्ट आंदोलन में महत्वपूर्ण नाम बनीं।
  • कुसामा ने पेंटिंग और मूर्तिकला के अलावा परफॉर्मेंस आर्ट, फिल्म, फैशन, कविता और उपन्यास में भी काम किया।
  • कुसामा ने 2017 में टोक्यो में यायोई कुसामा म्यूजियम खोला। जापान ने उन्हें ऑर्डर ऑफ कल्चर समेत कई बड़े सम्मान दिए।
जापान ने यायोई कुसामा को ऑर्डर ऑफ कल्चर समेत कई बड़े सम्मान दिए।

जापान ने यायोई कुसामा को ऑर्डर ऑफ कल्चर समेत कई बड़े सम्मान दिए।

समझौता (AGREEMENT)

5. भारत और फ्रांस ने इंजन बनाने के लिए MoU किया

  • 26 अगस्त को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और फ्रांस की Safran हेलिकॉप्टर इंजन ने SAFHAL हेलिकॉप्टर इनजंस प्राइवेट लिमिटेड के जरिए ‘अरावली’ नाम के नए हाई-पावर हेलीकॉप्टर इंजन के विकास और उत्पादन के लिए समझौता किया।
  • इस इंजन की कैपिसीटी 3,500-4,000 शाफ़्ट हॉर्सपावर (shp) है।
  • इस MoU के तहत दोनों मिलकर डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई का काम करेंगे।
  • ये भारत को हाई-पावर हेलीकॉप्टर इंजन की डिजाइन और निर्माण क्षमता में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
  • इस MoU से भविष्य में विदेशी इंजन पर निर्भरता कम करने और भारत में एयरो-इंजन तकनीक तथा MRO क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी।
  • भारत-फ्रांस HAL और Safran की साझेदारी से पहले चीता, चेतक के इंजन और ALH, LCH तथा LUH में इस्तेमाल होने वाले शक्ति इंजन के लिए भी काम कर चुके हैं।

मिसलिनीयस

6. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 450 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया

  • 27 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में 450 करोड़ रुपये की लागत वाले T-72 टैंक ओवरहॉल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया।
  • इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
  • इस प्रोजेक्ट कर तहत इंडियन आर्मी के T-72 टैंकों की मरम्मत, जांच और तकनीकी अपग्रेड के लिए सुविधा तैयार की जाएगी।
  • प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद जबलपुर में भी सेना के T-72 टैंकों को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा।
  • पहले चरण में यहां हर साल 12 T-72 टैंकों का पूरा ओवरहॉल और अपग्रेड होगा। इसके लिए आधुनिक प्लांट के साथ टेस्टिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा।
  • T-72 टैंकों के ओवरहॉल की मुख्य जिम्मेदारी आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) की हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री (HVF), आवड़ी की है।
  • नई सुविधा बनने के बाद जबलपुर में टैंकों के ओवरहॉल की क्षमता बढ़ सकेगी। इससे सेना के जिन T-72 टैंकों को बड़ी मरम्मत या तकनीकी सुधार की जरूरत होगी, उन्हें जल्द दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा सकेगा।
  • 472 करोड़ की परियोजना शुरू होने से पहले ही व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर ने इसका ट्रायल किया गया था।
  • फैक्ट्री ने दो T-72 टैंकों का ओवरहॉल पूरा करके भारतीय सेना को सौंपा।

ओवरहॉल

  • ओवरहॉल सिर्फ टैंक की सामान्य सर्विसिंग नहीं है। लंबे समय तक चलने के बाद टैंक के जरूरी हिस्सों की गहराई से जांच और बड़ी मरम्मत की जाती है।
  • इसमें इंजन, ट्रांसमिशन, हथियार सिस्टम, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और दूसरे जरूरी हिस्सों की जांच होती है।
  • T-72 भारतीय सेना के प्रमुख मेन बैटल टैंकों में शामिल है। इसे मूल रूप से सोवियत संघ में विकसित किया गया था।
  • भारत में भी इसका निर्माण हुआ है और समय के साथ इन टैंकों में अलग-अलग तकनीकी सुधार और अपग्रेड किए गए हैं।

आज का इतिहास

  • 1833 में ब्रिटिश संसद ने दास प्रथा उन्मूलन अधिनियम पारित किया, जिससे ब्रिटिश उपनिवेशों में दास प्रथा समाप्त हुई।
  • 1854 में भारत में पहली बार टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।
  • 1913 में भोपाल सियासत की राजकुमारी और भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म हुआ।

-----------------------

ये खबर भी पढ़ें..

धतूरा फूड आइटम कैटेगरी में बेचने पर अमेजन, इंस्टामार्ट सस्पेंड:गेहूं का आटा, मैदा विदेशों में निर्यात होंगे, 26 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

.

खबरें और भी हैं...

  • पंजाब में देश की पहली ड्रोन बटालियन आधुनिक टेस्टिंग करेगी: NSA अजीत डोभाल आज बीजिंग में भारत-चीन सीमा पर वार्ता करेंगे, 25 अगस्त के करेंट अफेयर्स

    NSA अजीत डोभाल आज बीजिंग में भारत-चीन सीमा पर वार्ता करेंगे, 25 अगस्त के करेंट अफेयर्स|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar1:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की यात्रा पर पहुंचे: भारत को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 साल बाद ब्रॉन्ज मिला, 24 अगस्त के करेंट अफेयर्स

    भारत को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 साल बाद ब्रॉन्ज मिला, 24 अगस्त के करेंट अफेयर्स|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar1:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने PhonePe के साथ MoU किया: लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित होगी, 22 अगस्त के करेंट अफेयर्स

    लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित होगी, 22 अगस्त के करेंट अफेयर्स|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar1:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर