Renault Duster Hybrid

  • 1/8

रेनो डस्टर का नया अवतार आने वाला है. कंपनी इस कार के हाइब्रिड वर्जन को लॉन्च करने वाली है. अपकमिंग डस्टर हाइब्रिड को कंपनी 17 अक्टूबर को लॉन्च करेगी. ये कार माइलेज के मामले में अपने सेगमेंट में बेस्ट होने वाली है. कम से कम ऑन पेपर तो यही दिख रहा है. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid

  • 2/8

डस्टर हाइब्रिड ई-टेक 160 एक मिड साइज एसयूवी होगी, जिसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा हायराइडर से होगा. हालांकि, ये सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों जैसे क्रेटा, सेल्टॉस और सिएरा से भी भिड़ेगी. लेकिन इन कारों के साथ हाइब्रिड इंजन नहीं आता है. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid

  • 3/8

रेनो इंडिया ने ऐलान किया है कि अपकमिंग डस्टर हाइब्रिड का एआरएआई क्लेम्ड माइलेज 29 किलोमीटर प्रति लीटर का है. इस कार की बुकिंग कंपनी ने 9 अक्टूबर से शुरू कर दी है. इसे 21 हजार रुपये के बुकिंग अमाउंट पर बुक किया जा सकता है. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid

  • 4/8

डस्टर हाइब्रिड में डिजाइन के मामले में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. असली बदलाव इंजन सेटअप में होगा. इसमें 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 1.4 kW की बैटरी के साथ आएगा. इस सेटअप में दो इलेक्ट्रिक मोटर होंगे. इस पूरे सिस्टम का कंबाइन्ड पावर आउटपुट 160 पीएस होगा. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid

  • 5/8

इस सेगमेंट में दूसरे प्लेयर्स के माइलेज की बात करें, तो मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड और टोयोटा हाइराइडर हाइब्रिड का क्लेम्ड माइलेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर है. यानी डस्टर हाइब्रिड ऑन पेपर इन दोनों कारों से 1.03 किलोमीटर प्रति लीटर का ज्यादा माइलेज देगी. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid

  • 6/8

वहीं रेनो डस्टर के मौजूदा वेरिएंट्स की बात करें, तो इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. इनका माइलेज क्रमशः 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर और 17.7 किलोमीटर प्रति लीटर का है. यानी हाइब्रिड रेनो डस्टर के लिए एक तरह से डीजल का काम करेगी. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid

  • 7/8

कंपनी भी हाइब्रिड इंजन को डीजल के अल्टरनेटिव के तौर पर पेश कर रही है. कंपनी ने एक टीजर में डीजल इंजन को शुक्रिया कहते हुए हाइब्रिड को टीज किया था. फिलहाल रेनो डस्टर 10.49 लाख से 18.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. हाइब्रिड वेरिएंट की कीमतों का ऐलान कंपनी 17 अक्टूबर को करेगी. (Photo: Instagram/ Renault India)

Renault Duster Hybrid

  • 8/8

फिलहाल मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का राज है. कंपनी औसतन 17 हजार यूनिट्स हर महीने बेच रही है. वहीं डस्टर इस सेगमेंट में सबसे कम बिकने वाले मॉडल्स में से एक है. इसकी सेल 402 यूनिट्स तक अगस्त में पहुंच गई थी. अब देखना होगा हाइब्रिड के साथ डस्टर की सेल कितनी रफ्तार पकड़ती है. (Photo: Instagram/ Renault India)