बोरवेल में कैमरा डालकर बच्ची की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। इनसेट में बच्ची की फाइल फोटो।

हरियाणा के फरीदाबाद में 3 साल की बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। घटना सीही गांव में शाम करीब 7 बजे हुई। बच्ची बोरवेल के पास खड़े एक ट्रैक्टर पर चढ़कर खेल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया।

.

बताया जा रहा है कि बोरवेल नगर निगम का था। हादसे की सूचना मिलते ही NDRF और SDRF ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अंधेरा अधिक होने की वजह से बोरवेल के आसपास लाइटें लगाई गई हैं। टीम ने बोरवेल के अंदर एक कैमरा भी डाला है। वीडियो में अंदर कुछ पड़े पत्थर दिखाई दे रहे हैं। बच्ची के रोने की भी आवाज सुनाई दी।

बच्ची के पिता रामदीन का कहना है कि बोरवेल करीब 15 साल से बंद था। कुछ दिन पहले उसका ढक्कन हट गया था। घटना के दौरान वह काम पर गए थे। गांव के लोगों ने बेटी के बोरवेल में गिरने की सूचना दी।

रामदीन ने रोते हुए कहा…

QuoteImage

मेरी तीन साल की बच्ची है। वो खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई। कई घंटे से मेरी बच्ची अंदर ही है। बस उसे बचा लो।

QuoteImage

बच्ची नेहा के पिता रामदीन का कहना है कि वे घटना के समय काम पर गए थे।

बच्ची नेहा के पिता रामदीन का कहना है कि वे घटना के समय काम पर गए थे।

यहां जानिए, कैसे हुआ हादसा

- सीही गांव में नगर निगम की जमीन पर बोरवेल लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ये कई सालों से सूखा पड़ा है। रविवार शाम 3 साल की नेहा बस्ती के बच्चों के साथ बोरवेल के पास ही खेल रही थी। यहां एक ट्रैक्टर भी खड़ा था।

- खेलते-खेलते बच्चे इस ट्रैक्टर पर ही चढ़ गए। इसी दौरान नेहा अचानक ट्रैक्टर से गिरकर सीधे बोरवेल में गिर गई। नेहा के अंदर गिरते ही बच्चों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। तुरंत ही नेहा के पिता रामदीन को घटना की जानकारी दी गई।

- पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बोरवेल के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच रही है। अभी ग्रामीणों को बोरवेल से दूर किया जा रहा है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची कितनी गहराई पर फंसी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें देखिए:-

बोरवेल के पास से मिट्टी हतवाते पुलिसकर्मी।

बोरवेल के पास से मिट्टी हतवाते पुलिसकर्मी।

बोरवेल के पास खोदा गया गड्ढा।

बोरवेल के पास खोदा गया गड्ढा।

हादसे के बाद इकट्ठा हुई गांव की महिलाएं।

हादसे के बाद इकट्ठा हुई गांव की महिलाएं।

XEN बोले- 15 साल पहले बंद किया बोरवेल

नगर निगम के XEN संजीव कुमार ने बताया कि करीब 15 साल पहले इस बोरवेल को बंद किया गया था। निगम की ओर से बोरवेल को ढक्कन लगाकर बंद किया गया था। ढक्कन हटने की जानकारी निगम को नहीं दी गई थी। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यूपी से आकर फरीदाबाद रह रहा परिवार

रामदीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले हैं। वे कई सालों से सीही गांव में ही रह रहे हैं। गांव में ही मजदूरी का काम करते हैं। परिवार में रामदीन, उनकी पत्नी और बच्चे हैं।

अंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में चार साल का बच्चा गिर गया था।

अंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में चार साल का बच्चा गिर गया था।

अंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था बच्चा

अंबाला के धन्यौड़ा गांव में 30 जून 2026 को 4 साल का निरवैर 220 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। करीब 21 घंटे तक उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला। हालांकि निरवैर को बचाया नहीं जा सका। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि बोरवेल में गिरने को दौरान लगी चोट और डूबने से निरवैर की मौत हुई।

निरवैर को बचाने के लिए SDRF, NDRF और स्थानीय टीम ने 15 प्रयास किए थे। बता दें कि खेत मालिक ने बोरवेल से मोटर निकालने के बाद उसे खुला छोड़ दिया था।

-------------

यह खबर भी पढ़ें….

SDRF इंचार्ज ने बताई अंबाला बोरवेल रेस्क्यू की पूरी कहानी:21 घंटे लगातार प्रयास, निरवैर का शव देख दुख हुआ; खेत मालिक समेत 3 पर FIR

हरियाणा के अंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के निरवैर को बचाया नहीं जा सका। करीब 21 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे उसका शव बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)