15

Hanuman Ansh Box Office: 43 दिन में पहली बार 1 करोड़ से नीचे सिमटी 'हनुमान अंश'

Image Credit :

X

Hanuman Ansh Box Office: 43 दिन में पहली बार 1 करोड़ से नीचे सिमटी 'हनुमान अंश'

‘हनुमान अंश’ ने बेहद छोटे बजट से शुरू होकर बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की थी। करीब 1.8 करोड़ रुपए में बनी फिल्म ने 60 दिनों में 325.48 करोड़ रुपए नेट कमा लिए हैं। हालांकि अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ रही है। 60वें दिन फिल्म ने 75 लाख रुपए जोड़े और पहली बार 43 दिनों में इसका डेली कलेक्शन 1 करोड़ से नीचे आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25

Hanuman Ansh ROI: 17,982% रिटर्न के बाद भी तीन बड़े रिकॉर्ड छूटे

Image Credit :

Instagram

Hanuman Ansh ROI: 17,982% रिटर्न के बाद भी तीन बड़े रिकॉर्ड छूटे

कम बजट के मुकाबले ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने इसे हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्मों में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है। 1.8 करोड़ रुपए के बजट पर फिल्म ने करीब 323.68 करोड़ रुपए नेट प्रॉफिट कमाया। इसका ROI करीब 17,982.22% बताया गया है। प्रतिशत रिटर्न के लिहाज से यह बेहद असाधारण आंकड़ा है, लेकिन अब भी तीन बड़े ऑल टाइम रिकॉर्ड इससे दूर हैं।

35

Record 1: क्या ‘हनुमान अंश’ 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बन पाएगी?

Image Credit :

Youtube

Record 1: क्या ‘हनुमान अंश’ 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बन पाएगी?

यहां ‘हनुमान अंश’ के सामने सबसे बड़ी दीवार है ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड। ‘हनुमान अंश’ भारत में 325.48 करोड़ नेट पर है, लेकिन साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 1,186.32 करोड़ रुपए नेट का आंकड़ा खड़ा किया है। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस रिकॉर्ड तक पहुंचना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है।

45

Record 2: सबसे ज्यादा नेट प्रॉफिट का रिकॉर्ड क्यों रह जाएगा दूर?

Image Credit :

X

Record 2: सबसे ज्यादा नेट प्रॉफिट का रिकॉर्ड क्यों रह जाएगा दूर?

‘हनुमान अंश’ प्रतिशत रिटर्न में बेशक चैंपियन है, लेकिन कुल नेट प्रॉफिट की रेस अलग तस्वीर दिखाती है। करीब 323.68 करोड़ रुपए के मुनाफे के साथ यह फिलहाल पांचवें नंबर पर है। इसके आगे ‘धुरंधर 2’ 961.32 करोड़, ‘धुरंधर’ 669.49 करोड़, ‘स्त्री 2’ 567.5 करोड़ और ‘गदर’ 450.5 करोड़ रुपए के नेट प्रॉफिट के साथ मौजूद हैं। इसलिए यहां भी नंबर वन मुश्किल है।

55

Record 3: क्या ‘हनुमान अंश’ ‘स्त्री 2’ का अगस्त रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

Image Credit :

Instagram

Record 3: क्या ‘हनुमान अंश’ ‘स्त्री 2’ का अगस्त रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

तीसरा बड़ा रिकॉर्ड अगस्त में रिलीज हुई फिल्मों की ऑल टाइम कमाई से जुड़ा है। इस लिस्ट में ‘स्त्री 2’ 627.5 करोड़ रुपए के साथ सबसे ऊपर है। ‘हनुमान अंश’ की मौजूदा नेट कमाई 325.48 करोड़ रुपए है और फिल्म अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। ऐसे में बाकी दूरी तय कर ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड तोड़ना बेहद मुश्किल दिख रहा है।