हिसार सिटी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिसार में एक युवक के घर पर ईंट-पत्थर बरसाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। HTM पुलिस ने इस संबंध में तरुण, वंश और गौरव सहित 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना 15 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे हुई, जो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

सूर्य नगर निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को जब वह घर जा रहा था, तभी गली में तरुण, वंश उर्फ बाबू और गौरव समेत 2-3 युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। मंजीत का आरोप है कि इन युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मकान पर पथराव करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी।

मकान पर पथराव करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी।

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

मंजीत के अनुसार, उसी रात करीब 9:30 बजे वह अपनी पत्नी कविता, पिता मांगेराम, मां चंद्रकला और बच्चों के साथ घर पर था। तभी तरुण, वंश उर्फ बाबू और गौरव के साथ लगभग 15-20 युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गली से मंजीत के घर पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव से डरकर परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर छिप गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी घर के बाहर से लगातार गाली-गलौज कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि कुछ युवक तलवारें भी लिए हुए थे। मंजीत ने अपने परिवार को इन आरोपियों से जान का खतरा बताया है।

मकान पर पथराव करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी।

मकान पर पथराव करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी।

सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कई युवक गली से घर की ओर ईंट-पत्थर फेंकते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

HTM थाना पुलिस ने आरोपी तरुण, वंश और गौरव को नामजद किया है। इसके अतिरिक्त, 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 126, 190, 191(2), 191(3) और 351(3) के तहत यह केस दर्ज किया है।

.

खबरें और भी हैं...

  • हिसार में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मी सम्मानित: कुरुक्षेत्र MP नवीन जिंदल ने कार्यों को सराहा; SP बोले- इससे हौसला बढ़ता है

    कुरुक्षेत्र MP नवीन जिंदल ने कार्यों को सराहा; SP बोले- इससे हौसला बढ़ता है|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार में सोते हुए बुजुर्ग की गला काटकर हत्या,VIDEO: पोते ने लव मैरिज की थी, युवती का भाई दोस्तों संग पहुंचा; एक गिरफ्तार

    पोते ने लव मैरिज की थी, युवती का भाई दोस्तों संग पहुंचा; एक गिरफ्तार|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जीवन हत्याकांड में कमेटी-सरकार के बीच वार्ता कल: संघर्ष समिति को CM का निमंत्रण; पंचायत में फैसला-बातचीत फेल हुई तो हाईवे जाम करेंगे

    संघर्ष समिति को CM का निमंत्रण; पंचायत में फैसला-बातचीत फेल हुई तो हाईवे जाम करेंगे|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हांसी CIA इंचार्ज ने प्रदर्शनकारियों को AK-47 दिखाई,VIDEO: 4 घंटे बाद CM सैनी ने किया सम्मानित; SP भी पत्थर फेंकते दिखे थे

    0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर