Russia Restaurant Blast: रूस की राजधानी मॉस्को के एक रेस्टोरेंट में शनिवार देर शाम धमाका हो गया. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 21 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

Russia Restaurant Blast: रूस की राजधानी मॉस्को के एक रेस्टोरेंट में शनिवार देर शाम धमाका हो गया. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 21 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

author-image

New Update

Moscow Restaurant Blast

मॉस्को के रेस्टोरेंट में धमाका Photograph: (Social Media)

Russia Restaurant Blast: रूस की राजधानी मॉस्को के एक रेस्टोरेंट में धमाके की खबर है, बताया जा रहा है कि इस धमाके में तीन लोगों की मौत हुई है. जबकि कम से कम 21  लोग घायल हुए हैं. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, ये धमाका शनिवार को मध्य मॉस्को के एक रेस्टोरेंट में हुआ. इस बम धमाके में संदिग्ध बॉम्बर समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए हैं. सरकारी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती के अनुसार, रूस की नेशनल एंटी-टेररिज्म कमिटी ने बताया कि ये धमाका कुद्रिन्स्काया स्क्वायर पर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुआ. अधिकारियों ने कहा कि इस धमाके को बम विस्फोट माना जा रहा है और इसकी जांच चल रही है.

प्राइवेट पार्टी के दौरान हुआ धमाका

रेस्टोरेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, धमाके के समय रेस्टोरेंट आम जनता के लिए खुला नहीं था, क्योंकि वहां एक प्राइवेट बैंक्वेट (प्राइवेट पार्टी) का आयोजन हो रहा था. इसी दौरान एक महिला ने रेस्टोरेंट में घुसने की कोशिश की. इसी दौरान धमाका हो गया.

कैसे हुआ धमाका?

आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, एक अज्ञात महिला ने कथित तौर पर रेस्तरां के अंदर विस्फोटक उपकरण ले जाने की कोशिश की. एक सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर जाने से रोका, जिसके बाद वह उपकरण फट गया. सरकारी समाचार एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि विस्फोट में विस्फोटक ले जा रही महिला, सुरक्षा गार्ड और रेस्तरां का एक ग्राहक मारा गया. मॉस्को इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने RIA नोवोस्ती को बताया, "हमले की अभी भी जांच की जा रही है."

अब तक क्या कुछ हुआ?

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने गृह मंत्रालय के मुख्य निदेशालय का हवाला देते हुए बताया कि धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 8:10 बजे कुद्रिन्स्काया स्क्वायर पर बिल्डिंग 1 के आउटडोर टेरेस के पास, बाल्जी रॉसी रेस्टोरेंट के एंट्री गेट के पास हुआ. धमाके के बाद, जांचकर्ताओं और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और धमाके की वजह का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी.

मॉस्को की मशहूर इमारत में है रेस्टोरेंट

यह घटना स्टालिन के दौर की एक मशहूर इमारत में हुई, जो मॉस्को की मशहूर "सेवन सिस्टर्स" गगनचुंबी इमारतों का हिस्सा है. 1950 के दशक में बनी यह रिहायशी इमारत शहर के सेंट्रल प्रेस्नेन्स्की जिले में गार्डन रिंग पर स्थित है. बाल्ज़ी रॉसी रेस्टोरेंट इसी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर चलता है. धमाके के बाद, बाल्जी रॉसी के हेड शेफ कारमाइन अल्फिएरी ने कहा कि रेस्टोरेंट का स्टाफ सुरक्षित है और उन्होंने नुकसान के बारे में लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश की.

ल्फिएरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हम सब ठीक हैं और हमारा रेस्टोरेंट और किचन बिल्कुल सही हालत में हैं; बस रेस्टोरेंट के एंट्री गेट पर एक छोटी सी दिक्कत हुई थी." हालांकि उन्होंने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी.

IED से हुआ धमाका

वहीं रूसी राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक समिति (NATC) ने पुष्टि की है कि ये धमाका इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से किया गया. अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह आशंका भी सामने आई है कि विस्फोटक को संभवत दूर से सक्रिय किया गया. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि महिला इस साजिश में शामिल थी या उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. क्योंकि महिला जिस पैकेज को वह लेकर जा रही थी उसी में विस्फोटक रखा गया था.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, जॉर्डन अटैक का दिया मुंहतोड़ जवाब; ताबड़तोड़ बरसाई मिसाइलें

कार्यक्रम को निशाना बनाने की कोशिश

बताया जा रहा है कि ये हमला हो सकता है कि रेस्टोरेंट की बाहरी छत पर आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमान को लक्ष्य बनाकर किया गया हो. क्योंकि इस कार्यक्रम में कई विशेष अतिथि मौजूद थे और इसी वजह से सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी थी. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच नहीं होती और महिला रेस्टोरेंट के भीतर पहुंच जाती, जिससे कई लोगों की जान जा सकती थी.

ये भी पढ़ें: Delhi: गर्मियों में बढ़ा AC Blast का खतरा, CTI ने जारी की एडवाइजरी