Aug 22, 2026 05:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Cooking Tips: पकौड़े बनाते हुए अगर आप भी ये 3 गलतियां करते हैं, तो आपके पकौड़े काफी ज्यादा ऑयल सोक कर सकते हैं। क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े बनाने के लिए आपको इन्हीं छोटी-छोटी टिप्स को ध्यान में रखना चाहिए।

Mistakes That Make Pakoras Too Oily

इन गलतियों की वजह से ऑयली बनते हैं पकौड़े

बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम पकौड़े खाने को मिल जाएं, मजा ही आ जाता है। लेकिन पकौड़े भी तभी अच्छे लगते हैं, जब वो अंदर से अच्छी तरह पक जाएं और बाहर से पूरी तरह क्रिस्पी हों। हालांकि पकौड़े बनाते हुए अक्सर एक समस्या आती है, वो है इनका तेल सोख लेना। कई बार पकौड़े बहुत ज्यादा तेल सोख लेते हैं और काफी ज्यादा भारी बनते हैं। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल बहुत छोटी-छोटी सी गलतियां होती हैं, जिनकी वजह से पकौड़े अच्छे नहीं बनते। कई बार बैटर ठीक नहीं बनता, तो कभी पकौड़े तलते हुए गलतियां हो जाती हैं। चलिए आज जानते हैं इन्हीं मिस्टेक्स के बारे में, जिनकी वजह से आपके पकौड़ों का स्वाद खराब हो रहा है।

इन गलतियों की वजह से ऑयली बनते हैं पकौड़े

गलती 1- बहुत पतला घोल बनाना

अगर बेसन का घोल बहुत ज्यादा पतला है, तो वो सब्जियों पर अच्छी तरह से कोट नहीं हो पाता है। यही वजह है कि पकौड़े बहुत ज्यादा तेल सोख लेते हैं। इसलिए बैटर ऐसा रखें जो सब्जियों को अच्छी तरह कोट कर पाए। हालांकि ये ज्यादा गाढ़ा भी नहीं होना चाहिए, वरना पकौड़े अंदर से कच्चे रह सकते हैं।

गलती 2- कम गर्म तेल में पकौड़े फ्राई करने डाल देना

कई बार तेल सही से गर्म भी नहीं हो पाता और हम पकौड़े फ्राई करने के लिए डाल देते हैं। ऐसे में भी पकौड़े ज्यादा तेल पी सकते हैं, क्योंकि वो तुरंत सिकने के बजाए ज्यादा देर के लिए तेल में रहते हैं। जब भी पकौड़े बनाएं तो पहले तेल को अच्छी तरह गर्म होने दें। उसमें थोड़ा सा बैटर डालकर चेक करें। अगर ये घोल 2-3 सेकंड में हल्के बुलबुलों के साथ ऊपर की तरफ आ रहा है, तो तेल बिल्कुल ठीक गर्म है।

गलती 3- एक साथ ज्यादा पकौड़े फ्राई करना

कड़ाही में एक साथ अगर बहुत सारे पकौड़े फ्राई करने के लिए डाल दिए जाएं, तो इससे भी पकौड़े काफी ऑयली बन सकते हैं। दरअसल जब आप ढेर सारे पकौड़े एक साथ फ्राई करने डाल देते हैं, तो इससे तेल का टेंपरेचर अचानक से कम हो जाता है। इस वजह से पकौड़े काफी देर में फ्री होते हैं और खूब सारा तेल पी लेते हैं।

काम की टिप- पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी बनें इसके लिए आप बेसन के बैटर में थोड़ा सा चावल का आटा भी एड कर सकते हैं। इसके साथ ही एक-दो चम्मच गर्म तेल भी बैटर में मिला दें, बहुत ही कुरकुरे और टेस्टी पकौड़े बनेंगे।

एक्स्ट्रा ऑयल कम करने में मदद करेंगी ये टिप्स

पकौड़ों का एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव करने के लिए उन्हें सर्व करने से पहले कुछ देर के लिए किचन पेपर टॉवल पर रखें। पेपर पकौड़ों के सतह पर मौजूद ऑयल को सोखने में मदद करेगा। इसके अलावा आप पकौड़ों को जालीदार छलनी पर भी कुछ देर के लिए रखकर छोड़ सकते हैं। ताकि सारा एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव हो जाए।

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

See Less