17

Image Credit :
लव रंजन की नई फिल्म में छह नए चेहरों की एंट्री
लव रंजन की फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ मेकर्स ने छह नए कलाकारों को दर्शकों से रूबरू कराया है। अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
27
Image Credit :
‘पहला प्यार दूसरी बार’ का फर्स्ट लुक वायरल
फिल्म के सामने आए पोस्टर में पूरी यंग कास्ट एक साथ नजर आ रही है। पोस्टर का ट्रीटमेंट मॉडर्न, कलरफुल और ग्लैमरस रखा गया है। सभी कलाकार अपने स्टाइलिश अंदाज और मस्ती भरे पोज में दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट लुक का यह डायनामिक अंदाज फिल्म की फ्रेंडशिप और यूथ-केंद्रित कहानी की ओर इशारा करता है। (ऊपर तस्वीर में फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से डेब्यू कर रहीं अलीशा चोपड़ा।)
37
Image Credit :
‘पहला प्यार दूसरी बार’ कब होगी रिलीज?
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यानी दशहरे के आसपास दर्शकों को एक नई यंग स्टारकास्ट वाली फ्रेंडशिप-कॉमेडी देखने को मिलेगी। रिलीज डेट के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने की कोशिश की गई है। (ऊपर तस्वीर में फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से डेब्यू कर रहे कुणाल वैद्य।)
47
Image Credit :
लव रंजन फिर लॉन्च कर रहे हैं न्यूकमर्स
नए चेहरों को मौका देना लव रंजन के लिए नया अनुभव नहीं है। उन्होंने इससे पहले ‘प्यार का पंचनामा’ के जरिए नए कलाकारों को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश की थी। अब ‘पहला प्यार दूसरी बार’ में एक साथ छह नए चेहरों को लॉन्च किया जा रहा है। फिल्म के जरिए लव रंजन फिर न्यूकमर्स के साथ एक नई कहानी पेश कर रहे हैं। (ऊपर तस्वीर में फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से डेब्यू कर रहीं सरगुन कौर लूथरा।)
57
Image Credit :
लव रंजन ने बताया क्यों खास है ये फिल्म
लव रंजन ने नए कलाकारों को लॉन्च करने को चुनौतीपूर्ण लेकिन दिलचस्प अनुभव बताया। उनका कहना है कि करीब 15 साल पहले ‘प्यार का पंचनामा’ के साथ उन्हें ऐसा मौका मिला था और अब इस फिल्म के जरिए फिर छह नए चेहरों के लिए एक पूरी दुनिया बनाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बतौर लेखक उन्हें इन कलाकारों को उस दुनिया में अपनी अलग लय खोजते देखना अच्छा लगा। (ऊपर तस्वीर में फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से डेब्यू कर रहे स्पर्श वालिया।)
67
Image Credit :
कौन बना रहा है ‘पहला प्यार दूसरी बार’?
‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लव फिल्म्स प्रेजेंट कर रहा है। फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है, जो इस प्रोजेक्ट के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं। फ्रेंडशिप, रिश्तों और कॉमेडी के इर्द-गिर्द बुनी यह फिल्म नई कास्ट के साथ एक फ्रेश यूथ अपील बनाने की कोशिश करती नजर आ रही है। (ऊपर तस्वीर में फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से डेब्यू कर रहीं साक्षी वैद्य।)
77
Image Credit :
‘पहला प्यार दूसरी बार’ में कौन-कौन है?
फिल्म की पूरी यंग कास्ट में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर शामिल हैं। इन छह कलाकारों के लिए यह फिल्म खास है क्योंकि इसी के जरिए वे बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करेंगे। अब देखना होगा कि यह नया गैंग सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच किस तरह अपनी पहचान बनाता है। (ऊपर तस्वीर में फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से डेब्यू कर रहे तुषार छिब्बर।)