शहर के ऐतिहासिक सुंदेलाव तालाब में पिछले करीब 3 साल से पहुंच रहा सीवरेज का पानी आखिरकार बंद हो गया है।
.
नगर परिषद ने करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाइप बदलने के साथ जाम सीवरेज लाइनों की सफाई करवाई।
इसके बाद तालाब का ओवरफ्लो भी रुक गया है। इससे आसपास की बस्तियों के लोगों को राहत मिली है। जिससे अब फिर जालोर का ऐतिहासिक सुंदेलाव तालाब धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा।

यहां से नहर के जरिए तालाब में मिल रहा सीवरेज का पानी रोका गया।
कई स्थानों पर पाइप टूट गई थी
दरअसल, 16 जून 2023 को आए बिपरजॉय तूफान के बाद शहर का सीवरेज सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। कई स्थानों पर पाइप टूट गए और लाइनों में मिट्टी जमा होने से सीवरेज का पानी सड़कों और गलियों में फैलने लगा था। यही दूषित पानी लगातार सुंदेलाव तालाब में पहुंच रहा था।
इसके चलते बारिश नहीं होने के बावजूद तालाब ओवरफ्लो रहता था और पानी पीछे स्थित बस्सी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भर जाता था। समस्या के समाधान की मांग को लेकर शहरवासियों ने नगर परिषद आयुक्त, जिला कलेक्टर, मुख्य सचेतक और जिले के प्रभारी मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों के समक्ष धरने और ज्ञापन दिए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका।

तालाब का ओवरफ्लो भी बंद हो गया।
पाइप लाइन बदलने से सही हुआ
तत्कालीन आयुक्त दिलीप माथुर और मुख्य सचेतक की अनदेखी के चलते 3 साल तक सीवरेज का गंदा पानी धार्मिक और ऐतिहासिक सुंदेलाव तालाब में जाता रहा हैं।
करीब 6 माह दिलीप माथुर रे-डायर होने के बाद जालोर नगर परिषद में नए आयुक्त शिवपाल सिंह की नियुक्ति के बाद सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए काम शुरू किया गया।
करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में कई स्थानों पर पाइप लाइन बदलने और जाम हटाने के बाद तालाब में सीवरेज का पानी पहुंचना बंद हुआ है। हालांकि यह समाधान कितना स्थायी है। इसकी स्थिति एक बारिश के दौरान स्पष्ट होगी।

अभी भी कार्य लगातार जारी
हालांकि अभी एक मैन जगह से तालाब में मिल रहा सीवरेज का पानी को रोका गया हैं। अन्य तीन जगह से अभी भी पानी नालियों से तालाब में मिल रहा हैं। जिससे रोकने के लिए लगातार काम किया जा रहा हैं।
नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह ने बताया कि सीवरेज की समस्या का समाधान कर तालाब में जा रहा पानी रोक दिया गया है। शहर में अन्य स्थानों पर भी जर्जर सीवरेज लाइनों को सुधारने का काम किया जा रहा है।
यह खबर भी देखे… देवझूलनी-एकादशी पर भगवान ने नहीं किया सुंदेलाव तालाब में स्नान:बाल्टी में पानी लाए भक्त, छींटे लगाए; सरोवर में सीवर का पानी जाने से रिवाज खत्म
सुंदेलाव तालाब में फिर मरीं सैकड़ों मछलियां:लोग बोले-ठेकेदार डाल रहे केमिकल; प्रशासन से जांच-सफाई की मांग