Drishyam 3 Runtime: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के फैंस उनकी फिल्म ‘दृश्यम 3’ का इंतजार कर रहे हैं. बस कुछ दिन और, उसके बाद ये फिल्म बड़े पर्दे पर होगी. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को रिलीज के लिए मंजूरी दे दी है. 28 सितंबर को ‘दृश्यम 3’ सेंसर बोर्ड से पास हुई. खास बात ये है कि बोर्ड ने फिल्म में किसी भी तरह का कोई बदलालव नहीं करवाया है.
‘दृश्यम 3’ को सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो बोर्ड ने इसमें किसी भी तरह का कोई ऑडियो-विजुअल बदलाव नहीं करवाया. बिना किसी कट और बदलाव के फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है. सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही ‘दृश्यम 3’ का रनटाइम भी सामने आ चुका है.
‘दृश्यम 3’ रनटाइम
‘दृश्यम 3‘ का रनटाइम 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) है. ये फ्रेंचाइजी की दूसरी सबसे लंबी फिल्म है. इससे पहले रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ 142 मिनट (2 घंटे 22 मिनट) लंबी थी. वहीं ‘दृश्यम’ इस फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म थी, जिसका रनटाइम 162 मिनट था (2 घंटे 42 मिनट).
‘दृश्यम 3’ रिलीज डेट
अब तक दोनों पार्ट में दर्शकों ने अजय देवगन को विजय सालगांवकर के किरदार में पसंद किया. अब बारी है तीसरे पार्ट की. देखना होगा कि इस बार अजय देवगन कैसा कमाल दिखाते हैं. 2 अक्टूबर को उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. तब्बू, इशिता दत्ता, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें-
अक्षय खन्ना ने 33.26 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट, 2 Cr तो स्टैंप ड्यूटी चुकाई
इनको जेल में होना चाहिए FAKE AI वीडियो से परेशान सलमान खान, बोले- मेरी भी बनाते हैं
जयदीप अहलावत ने ली अक्षय खन्ना की जगह
‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना भी नजर आए थे, लेकिन वो तीसरे पार्ट का हिस्सा नहीं हैं. दरअसल, ऐसा कहा गया ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद ‘दृश्यम 3’ के मेकर्स से उनकी फीस को लेकर बात नहीं बनी. ऐसे में उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी. अक्षय खन्ना फिल्म के फिल्म से अलग होने के बाद मेकर्स ने उनकी जगह एक नए रोल में जयदीप अहलावत को कास्ट किया.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More