Aug 29, 2026 05:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

भारतीय मार्केट के लिए मारुति सुजुकी एक बड़ा प्लान तैयार कर रही है। बता दें कि अगले डेढ़ साल में कंपनी कई नए मॉडल्स और मौजूदा गाड़ियों के नए अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है।

मारुति सुजुकी अपकमिंग कार भारत
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
भारतीय मार्केट के लिए मारुति सुजुकी एक बड़ा प्लान तैयार कर रही है। अगले डेढ़ साल में कंपनी कई नए मॉडल्स और मौजूदा गाड़ियों के नए अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पोर्टफोलियो बढ़ाने के साथ-साथ नए बायॉफ्यूल ऑप्शन और अपने पुराने पॉपुलर मॉडल्स को नए अवतार में पेश करेगी। इनमें से कई गाड़ियों की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर तेजी से चल रही है। कंपनी का ध्यान इस बार इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पर्यावरण के अनुकूल चलने वाली कारों पर सबसे ज्यादा रहने वाला है। आइए जानते हैं कंपनी की ऐसी ही 3 मोस्ट-अवेटेड कारों के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.99 - 9.17 लाख
₹ 6.85 - 11.98 लाख
₹ 6.73 - 9.99 लाख
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 5.81 - 10.35 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार
मारुति के इस नए लाइनअप में सबसे बड़ा अट्रैक्शन कंपनी की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV रहने वाली है। इसे अंदरूनी तौर पर 'YMC' कोडनेम दिया गया है। स्पाय शॉट्स को देखकर लगता है कि यह लंबी और बड़ी फैमिली कार होगी। इसकी लंबाई लगभग 4.5 मीटर के आसपास रह सकती है। यह नया मॉडल कंपनी की e Vitara वाले इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बेस्ड हो सकता है। माना जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 500 किलोमीटर से भी ज्यादा की रेंज देगी।
नए अवतार में आ रही मारुति बलेनो
कंपनी की सबसे पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक मारुति बलेनो भी 5 सितंबर, 2026 को नए अपडेट के साथ लॉन्च होने जा रही है। नई बलेनो के एक्सटीरियर और केबिन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें स्विफ्ट वाला नया 1.2-लीटर Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। पेट्रोल के साथ इसका CNG वर्जन भी आएगा, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।
फ्रोंक्स का नया हाइब्रिड मॉडल
बलेनो की तरह ही मारुति फ्रोंक्स को भी अगले साल तक मिड-साइकिल अपडेट मिल सकता है। टेस्टिंग के दौरान दिखी फ्रोंक्स के फ्रंट और रियर लुक में कुछ बदलाव नजर आए हैं। इंटरनेशनल मॉडल की तरह भारतीय फ्रोंक्स में भी ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा, मारुति सुजुकी बहुत जल्द अपनी खुद की डेवलप की हुई सस्ती 'स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड' टेक्नोलॉजी भी मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। इस तकनीक के आने के बाद मारुति की कारों का माइलेज काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।
मिलेगा बायॉफ्यूल का ऑप्शन
दूसरी ओर मारुति पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाले अन्य फ्यूल ऑप्शंस पर भी काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने वैगनआर का बायॉफ्यूल (Bioflex) मॉडल पेश किया था। अब कंपनी की योजना एथेनॉल से चलने वाली इस तकनीक को अपनी दूसरी सस्ती और पॉपुलर कारों में भी लाने की है। मारुति अपनी एंट्री-लेवल और बजट कारों में इस इंजन को शामिल करने के लिए तेजी से काम कर रही है।
