.

वित्तीय वर्ष 2026-27 के छह माह बीतने को हैं, लेकिन गरीब परिवारों को राहत देने वाली सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत अब तक कपड़ों का आवंटन नहीं हो सका है। त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। दुर्गापूजा और छठ के बाद अब जिउतिया समेत अन्य पर्व सामने हैं। ऐसे में बोकारो जिले के करीब 3.89 लाख राशन कार्डधारी परिवार योजना के तहत मिलने वाली धोती-साड़ी और लुंगी के इंतजार में हैं। पूरे राज्य में ऐसे लाभुकों की संख्या 67,47,307 है। सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को साल में दो बार यानी प्रत्येक छह माह में योजना के तहत वस्त्र उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए लाभुकों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत 20 रुपए लिए जाते हैं। लेकिन चालू वित्तीय वर्ष में छह माह गुजरने के बावजूद आवंटन नहीं होने से अब तक वितरण शुरू नहीं हो पाया है। इससे बड़ी संख्या में गरीब परिवार योजना के लाभ से वंचित हैं।

बोकारो में 59 हजार ग्रीन और 3.30 लाख लाल कार्डधारी लाभुक

बोकारो जिले में करीब 59 हजार ग्रीन कार्ड और 3.30 लाख लाल कार्डधारी परिवार हैं। ये परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करते हैं। इन्हीं राशन कार्डधारी गरीब परिवारों को सोना सोबरन योजना का लाभ दिया जाना है। जिले में कुल 3,89,212 राशन कार्डधारी परिवार हैं। आवंटन नहीं होने के कारण इन परिवारों को कपड़ों के वितरण का इंतजार करना पड़ रहा है।

आवंटन के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है

- मो. शफीक आलम, जिला आपूर्ति प्रभारी पदाधिकारी, बोकारो।

सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को राशन देने के साथ साल में हर छह माह पर वस्त्र उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक राहत देना है। योजना के तहत पात्र लाभुकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धोती-साड़ी उपलब्ध कराई जाती है। अब लाभुकों की नजर सरकार की ओर से होने वाले आवंटन पर टिकी है। लाभुकों का कहना है कि त्योहार नजदीक हैं। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द योजना के तहत धोती-साड़ी का आवंटन कर वितरण शुरू करना चाहिए, ताकि गरीब परिवारों को समय पर लाभ मिल सके।

त्योहारों के समय नए कपड़ों की उम्मीद नहीं

गरीब परिवारों के लिए दुर्गापूजा, छठ और जिउतिया जैसे पर्वों का विशेष महत्व है। त्योहारों में नए कपड़े पहनने की परंपरा के बीच सरकारी योजना से मिलने वाली धोती-साड़ी और लुंगी का इंतजार भी परिवारों को रहता है। लाभुक उम्मीद लगाए बैठे हैं।

योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को राहत देना

सोना-सोबरन योजना : छह माह बीत गए, नहीं मिला आवंटन

राज्य में 67.47 लाख राशन कार्डधारी

सोना सोबरन योजना के तहत राज्य के सभी जिलों में राशन कार्डधारियों को वस्त्र उपलब्ध कराया जाना है। आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 67,47,307 राशन कार्डधारी हैं।

जिला राशन कार्डधारी

बोकारो 3,89,212

चतरा 2,29,768

देवघर 2,80,430

धनबाद 4,57,914

दुमका 2,93,357

पूर्वी सिंहभूम 4,45,268

गढ़वा 2,97,835

गिरिडीह 4,77,952

गोड्डा 2,71,503

गुमला 2,07,212

हजारीबाग 3,65,176

जामताड़ा 1,80,902

खूंटी 1,18,438

कोडरमा 1,38,976

लातेहार 1,57,279

लोहरदगा 1,08,514

पाकुड़ 2,05,168

पलामू 4,55,439

रामगढ़ 1,52,145

रांची 5,40,520

साहिबगंज 2,42,966

सरायकेला-खरसावां2,41,704

सिमडेगा 1,34,749

पश्चिमी सिंहभूम 3,54,880

कुल योग- 67,47,307

सेक्टर-2 स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान।