Updated On: Jul 26, 2026 | 06:39 PM IST

विज्ञापन

सार

Italian Woman in Indian Family : भारतीय परिवार में शादी करने के बाद एक इटैलियन महिला ने अपने अनुभव साझा किए। उसने बताया कि भारतीय परिवारों की मेहमाननवाजी, रसोई की परंपरा और बेबाक बातचीत ने हैरान किया।

An Italian woman shared three surprising experiences after marrying into an Indian family, and her video is winning hearts online.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Indian Culture Viral Video : भारतीय संस्कृति, पारिवारिक रिश्ते और मेहमाननवाजी की चर्चा दुनिया भर में होती है। यही वजह है कि भारत आने वाले कई विदेशी यहां के पारिवारिक माहौल से प्रभावित नजर आते हैं। अब एक इटैलियन महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने भारतीय परिवार में शादी के बाद हुए तीन ऐसे अनुभव साझा किए हैं, जिन्होंने उसे सबसे ज्यादा हैरान किया।

इंस्टाग्राम पर @chrissyvarughese नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में महिला बताती है कि उसे पहले से पता था कि भारतीय परिवारों में परंपराओं और त्योहारों का खास महत्व होता है, लेकिन शादी के बाद जो अनुभव मिले, वे उसकी उम्मीदों से बिल्कुल अलग थे। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

इटैलियन महिला ने भारतीय परिवार में शादी का अनुभव बताया

महिला ने सबसे पहले भारतीय मेहमाननवाजी का जिक्र किया। उसने कहा कि यहां किसी मेहमान को भूखा रहने ही नहीं दिया जाता। जैसे ही कोई अपनी थाली खत्म करता है, उसमें दोबारा खाना परोस दिया जाता है।

उसने मजाकिया अंदाज में कहा कि “मेरा पेट भर गया है” बोलने के बाद भी प्लेट में खाना आ ही जाता है। दूसरा अनुभव रसोई से जुड़ा था। इटली में मेहमान अक्सर किचन में जाकर खाना बनाने या परोसने में मदद करते हैं, लेकिन भारतीय परिवार में उसे बार-बार बैठकर आराम करने के लिए कहा गया।

उसे बताया गया कि मेहमान का काम सिर्फ खाना खाना और परिवार के साथ समय बिताना है। तीसरी बात जिसने उसे सबसे ज्यादा चौंकाया, वह भारतीय परिवारों की बेबाकी थी। उसके मुताबिक, यहां लोग बिना झिझक आपकी ड्रेस, मेकअप या लुक पर अपनी राय दे देते हैं। शुरुआत में उसे लगा कि शायद लोग नाराज हैं, लेकिन बाद में समझ आया कि यह भारतीय परिवारों में अपनापन जताने का सामान्य तरीका है।

ये खबर भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, CJP का जश्न, VIDEOs देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

वायरल वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

वायरल वीडियो पर लोगों ने भी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारतीय परिवारों में किसी को भूखा छोड़ना सबसे बड़ी गलती मानी जाती है। दूसरे ने कहा कि भारतीय घरों में मेहमान भगवान के समान माने जाते हैं, इसलिए उन्हें किसी काम में नहीं लगाया जाता। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने माना कि भारतीय परिवारों की साफगोई कभी-कभी विदेशियों को अजीब लग सकती है, लेकिन इसके पीछे बुरा इरादा नहीं होता।

एक यूजर ने मजाक में लिखा कि भारतीय आंटियों से बचकर खाना खत्म करना भी किसी कला से कम नहीं है। कई लोगों ने यह भी कहा कि भारतीय परिवारों की सबसे बड़ी ताकत उनका अपनापन, साथ रहने की भावना और रिश्तों को निभाने का तरीका है। यही वजह है कि विदेश से आने वाले लोग यहां की पारिवारिक संस्कृति से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते।

Follow Navbharatlive whatsapp