Aug 30, 2026 01:59 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

जापानी कार निर्माता कंपनी निसान भारत में अपने पैर मजबूत करने के लिए एक बार फिर से कमर कस चुकी है। जुलाई में लॉन्च हुई नई कार 'टेक्टॉन' के बाद कंपनी भारतीय मार्केट में एक बड़ा दांव खेलने जा रही है।

निसान अपकमिंग कार एंड एसयूवी भारत
केवल
₹13,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
जापानी कार निर्माता कंपनी निसान भारत में अपने पैर मजबूत करने के लिए एक बार फिर से कमर कस चुकी है। जुलाई में लॉन्च हुई नई कार 'टेक्टॉन' के बाद कंपनी भारतीय मार्केट में एक बड़ा दांव खेलने जा रही है। भले ही टेक्टॉन का हाइब्रिड मॉडल मार्केट में न आए, लेकिन निसान ने भारतीय ग्राहकों को लुभाने के लिए 3 नई धांसू SUV पेश करने की मजबूत प्लानिंग बनाई है। कंपनी का सीधा मकसद अलग-अलग सेगमेंट में उतरकर भारतीय ग्राहकों को लग्जरी, स्पेस और बेहतरीन परफॉर्मेंस का ऑप्शन देना है। आइए जानते हैं निसान के इन अपकमिंग मॉडलों के बारे में।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 67.59 - 74.5 लाख
₹ 7.4 - 14.4 लाख
3-रो C-सेगमेंट SUV
कंपनी सबसे पहले साल 2027 में एक नई 3-रो C-सेगमेंट SUV लाने जा रही है। इसे टेक्टॉन के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। लगभग 4.6 मीटर लंबी और 2.7 मीटर व्हीलबेस वाली यह 7-सीटर फैमिली कार सीधे तौर पर हुंडई अल्कजार को टक्कर देगी। ग्राहकों को बेहतर आराम देने के लिए इसमें 6-सीटर कैप्टन सीट्स का ऑप्शन भी मिल सकता है। पावर की बात करें तो इसमें 1.3-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह 161bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।
पैट्रोल SUV को लाएगी भारत
लक्जरी और ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए निसान अगले साल की शुरुआत में अपनी आइकॉनिक फुल-साइज SUV 'पैट्रोल' (Patrol) को भारत लाने की तैयारी कर रही है। इसे भारत में सीबीयू यानी पूरी तरह से बनी-बनाई इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। टोयोटा लैंड क्रूजर 300 को टक्कर देने वाली इस 8-सीटर SUV में 22-इंच के अलॉय व्हील्स, अडैप्टिव एयर सस्पेंशन, ट्विन 14.3-इंच डिस्प्ले, मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स, 12.8-इंच की रियर स्क्रीन और 12-स्पीकर वाला क्लिपश साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।
सेफ्टी भी होगी दमदार
सुरक्षा के मामले में भी निसान पैट्रोल पूरी तरह से पैक होगी। इसमें 'इन्वर्टेड हूड व्यू', प्रो-पायलट, लेन कीप असिस्ट और 7 एयरबैग्स जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे। इस विशाल SUV को पावर देने के लिए 3.5-लीटर का ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह 425bhp की जबरदस्त पावर और 700Nm का भारी-भरकम टॉर्क पैदा करता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम दिया जाएगा। यह इसे हर तरह के रास्तों पर आसानी से निकलने में मदद करेगा।
निसान टेरानो
इन सब के अलावा, निसान 2028-2029 तक अपनी पॉपुलर नाम 'टेरानो' की भी वापसी कर सकती है। इस नए मॉडल को टोयोटा फॉर्च्यूनर के सीधे मुकाबले में उतारा जाएगा। इसे भारत में लोकल लेवल पर असेंबल किया जाएगा। यह नई D-सेगमेंट SUV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसे पेट्रोल (ICE) और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) दोनों ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। निसान के इस बड़े मास्टरप्लाक्स से यह साफ है कि आने वाले सालों में भारतीय SUV मार्केट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है।
