उमर अहमद को जेल ले जाते समय काफिल में मौजूद 25 से 30 गाड़ियों ने बिना टोल दिए बैरियर पार कर लिया. टोल कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की गई तो उनको धमकी दी गई. टोल प्लाजा प्रबंधन ने नवाबगंज थाने में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है.
उमर अहमद को जेल ले जाते समय काफिल में मौजूद 25 से 30 गाड़ियों ने बिना टोल दिए बैरियर पार कर लिया. टोल कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की गई तो उनको धमकी दी गई. टोल प्लाजा प्रबंधन ने नवाबगंज थाने में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/10/untitled-design-5-2026-08-10-10-34-18.png)
Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के समर्थकों ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ. यह हंगामा उमर अहमद को जेल से प्रयागराज ले जाते समय हुआ. उमर को कोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा के बीच पारिवारिक जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज लाया जा रहा था. उसी दौरान उसके काफिल में मौजूद 25 से 30 गाड़ियों ने बिना टोल दिए बैरियर पार कर लिया. टोल कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की गई तो उनको धमकी दी गई.
उमर के समर्थकों ने टोल पर किया हंगामा
टोल प्लाजा प्रबंधन ने नवाबगंज थाने में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक 8 अगस्त 2026 को करीब 4 बजे के आस-पास नवाबगंज टोल प्लाजा के बूथ नंबर-3 पर उमर अहमद को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार लखनऊ से प्रयागराज लाया जा रहा था. सरकारी गाड़ियों के गुजरने के बाद वहां बड़ी संख्या में उमर के समर्थकं के वाहन पहुंचे. आरोप है कि काफिले में मौजूद गाड़ियों बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उनसे अभद्रता की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.
ये भी पढ़ें: 98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन? CBI जांच पर फंसा पेच
CCTV की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
टोल पर मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक वाहनों ने खतरनाक तरीके से टोल प्लाजा को पार किया. इस दौरान टोल बैरियर को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ राजस्व की भी क्षति हुई. शिकायत में करीब 25-30 वाहनों ने टोल बिना आदा किए टोल पार किया. वहीं टोल कर्मचारियों ने पुलिस की कई गाड़ियों को भी नंबर नोट कराए है. पुलिस ने टोल प्रंबधन की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज जांच कर शिकायत में दिए गए वाहनों के नंबरों के आधार पर लोगों की पहचान की जा सकती है. काफिले में मौजूद वाहनों पर टोल प्रबंधन ने वाहनों पर टोल चोरी, कर्मचारियों के साथ अभद्रता, संपत्ति को नुकसान पहुंचने और धमकी के देने के आरोप लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: यौन उत्पीड़न मामले में डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का कलेक्शन
ये भी पढ़ें: 'नशा देकर बनाया वीडियो, फिर धमकाया', डायरेक्टर शकील नूरानी पर यौन उत्पीड़न के क्या हैं आरोप?
ये भी पढ़ें: ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान, नेतन्याहू ने ठुकराया प्रस्ताव, क्लिंटन ने किया समर्थन
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें