गायक सोनू निगम ने 30 साल पहले एक ऐसा भक्ति गीत गाया था, जिसे लोग वॉकमैन में सुनना पसंद करते थे।

90s का कल्ट भजन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

90s का कल्ट भजन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. सोनू निगम ने गाया था कल्ट भजन

  2. वॉकमैन में खूब सुना जाता था गाना

  3. अक्षय कुमार की फिल्म से रखता है नाता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वॉकमैन अपने समय का वह म्यूजिक प्लेयर सिस्टम था, जिस पर गाने सुनना अपने आप में एक शानदार अनुभव हुआ करता था। आज बेशक स्मार्ट मोबाइल फोन का जमाना है और ऑनलाइन म्यूजिक सुना जाता है।

लेकिन वॉकमैन के लिए कैसेट को रिकॉर्ड करा के लाना और फिर गाने सुनने के असली आनंद के बारे में आपको 80 और 90 के दशक के लोग ही बता पाएंगे। इस मामले में गायक सोनू निगम ने 90s में ऐसा गीत गाया था, जो वॉकमैन में श्रोताओं द्वारा खूब सुना गया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना था।

वॉकमैन में खूब सुना गया ये गाना

गायक सोनू निगम के जिस गीत के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह उन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार की कल्ट क्लासिक फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के लिए गाया था, जिसे साल 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी का मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया... (Maa Sherawaliye Tera Sher Aa Gaya) सॉन्ग 90 के दौर में वॉकमैन में खूब सुना गया था।

यह भी पढ़ें- 90s के दौर में गूंजी थी 'कृष्णा-कृष्णा' की गूंज, 36 साल पहले Mukesh के बेटे ने गाया था कालजयी गीत

Maa Sherawaliye tera sher song

इतना ही नहीं हर गली मोहल्ले के घरों में अक्षय के इस भक्ति गीत की गूंज सुनने को मिलती थी। यही कारण है कि पिछले 3 सालों से मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया... नंबर-1 माता भजन माना जाता है। 6 मिनट लंबे इस गीत में अक्षय कुमार, रेखा और इंदर कुमार जैसे कलाकारों की झलक देखने को मिलती है। इस गाने को सुनने के बाद यकीनन तौर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। 

बात की जाए मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया...  की मेकिंग की तरफ तो इस गाने में सोनू निगम की गायिकी के अलावा संगीतकार अनु मलिक से संगीत का भी अहम योगदान रहा। इसके अलावा गीतकार देव कोहली द्वारा लिखे गए लिरिक्स रगो में माता की भक्ति का संचार करते हैं। 

सोनू निगम का लोकप्रिय गीत 

फिल्मी गानों के अलावा सोनू निगम ने बतौर गायक कई शानदार भक्ति गीतों को भी गाया है। लेकिन खिलाड़ियों का खिलाड़ी का मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया... गाना उनके द्वारा गाए भक्ति गानों में से अधिक लोकप्रिय माना जाता है। हर नवरात्रि पर सोनू के इस सॉन्ग की गूंज सुनने को मिलती है।