4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इंडियन एयरफोर्स ने बुधवार रात X पर इसकी जानकारी दी। - Dainik Bhaskar

इंडियन एयरफोर्स ने बुधवार रात X पर इसकी जानकारी दी।

इंडियन एयरफोर्स ने स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (LRGB) खगांतक-243 का सफल ड्रॉप टेस्ट किया है। इससे भारत की स्वदेशी हमला करने की क्षमता बढ़ेगी। इसमें 125 किलो का Mk-81 वॉरहेड लगाया गया है।

यह बम 144 से 180 किलोमीटर की रेंज तक हमला कर सकता है। इसकी मदद से लड़ाकू विमान दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम की सीमा में गए बिना दूर के लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं। इसे मिग-29के और मिराज-2000 लड़ाकू विमानों में भी शामिल करने की योजना है।

ग्लाइड बम को बड़ी संख्या में बनाया जा सकता

खगांतक-243 को नागपुर की स्टार्टअप कंपनी जेएसआर डायनेमिक्स ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ मिलकर बनाया है। इंडियन एयरफोर्स ने इसका पहला टेस्ट पोखरण में सुखोई एसयू-30 एमकेआई से किया था।

ग्लाइड बम में क्रूज मिसाइल की तरह अपना इंजन नहीं होता। यह हवा में बने लिफ्ट के सहारे लक्ष्य की ओर बढ़ता है। इसकी लागत कम होने के कारण इन्हें बड़ी संख्या में बनाया जा सकता है।

खगांतक सीरीज में 306 और 225 जैसे भारी वेरिएंट भी शामिल हैं, जिनकी मारक क्षमता ज्यादा है। वहीं, DRDO ने 2025 में 1,000 किलो के गौरव लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम का भी परीक्षण किया था। एयरफोर्स ने खगांतक-243 के लिए BEL को सीमित संख्या में प्रोडक्शन का ऑर्डर भी दिया है।

-------------

ये खबर भी पढ़ें…

भारत ने वाहक-6 मल्टी-ड्रोन मदरशिप सिस्टम तैयार किया:बिना जीपीएस करेगा हमला; सर्च-डिटेक्ट से डिस्ट्रॉय तक सेना की मदद करेगा

भारत की रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए स्वदेशी ‘वाहक-6’ मल्टी-ड्रोन मदरशिप प्रणाली विकसित की गई है। निजी कंपनी एंड्योरएयर ने सरकारी रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सहयोग से इसे तैयार किया है। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी: बालाकोट स्ट्राइक के दौरान 60 घंटे पाकिस्तान की कैद में रहे; अब उड़ाएंगे यात्री विमान

    बालाकोट स्ट्राइक के दौरान 60 घंटे पाकिस्तान की कैद में रहे; अब उड़ाएंगे यात्री विमान|देश,National - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    बिहार में गंगा खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर: 13 जिलों में बाढ़; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

    13 जिलों में बाढ़; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद|देश,National - Dainik Bhaskar1:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के होटल में बॉयफ्रेंड ने युवती की हत्या की, वारदात के बाद आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को मंजूरी दें: 8 करोड़ रोजगार मिलेंगे; ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड-कैंसिल होगा

    0:51
    • कॉपी लिंक

    शेयर