इस कार को पेट्रोल के साथ CNG और हाइब्रिड दोनों वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। खास बात ये है कि ये कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाला पेट्रोल मॉडल भी है।

टोयोटा के पोर्टफोलियो में अर्बन क्रूजर हाइराइडर सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इस कार को पेट्रोल के साथ CNG और हाइब्रिड दोनों वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। खास बात ये है कि ये कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाला पेट्रोल मॉडल भी है। दरअसल, 2026 के पहले हाफ यानी H1 (जनवरी से जून) तक कंपनी की पेट्रोल कारों में सबसे ज्यादा ग्राहक अर्बन क्रूजर हाइराइडर को मिले। H1 2026 के दौरान इसके पेट्रोल वैरिएंट को 30,153 ग्राहक मिले। जबकि, H1 2025 में ये आंकड़ा 17,123 यूनिट का था। यानी इसे 76% की ग्रोथ मिली। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 10.99 लाख से 20.19 लाख रुपए तक हैं।

कंपनी इस कार पर अगस्त में 127,500 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इसके हाइब्रिड वर्जन पर 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 52,500 रुपए के फाइनेंस सब्सिडा, 50,000 रुपए का एक्सचेंज, 10,000 रुपए के स्पेशल एक्सचेंज और 25,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। वहीं, इसके निया ड्राइव और CNG वैरिएंट पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 52,500 रुपए के फाइनेंस सब्सिडा, 40,000 रुपए का एक्सचेंज, 10,000 रुपए के स्पेशल एक्सचेंज और 25,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।

अर्बन क्रूजर हाइराइडर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में 1.5 लीटर K-सीरीज इंजन लगा है, जो कि 5500rpm पर 86.63 bhp पावर और 4200rpm पर 121.5Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। SUV के इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। टोयोटा ने इससे पहले अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ पेश किया था।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा। इसका माइलेज 26.6 KM/KG का है। जबकि ग्रैंड विटारा CNG का माइलेज भी इतना ही है। हाइराइडर स्ट्रांग-हाइब्रिड में 0.76 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो ARAI सर्टिफाइट 29.97 kmpl का माइलेज देती है।

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, फुल-LED हेडलैंप, एम्बिएंट इंटीरियर लाइटिंग, 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) मिलता है। इसमें 17-इंच की एलॉय व्हील के साथ टोयोटा का आई-कनेक्ट सॉफ्टवेयर भी मिलता है। जो आपकी ड्राइविंग को आसान बनाने का काम करेगा।