Dhwaj Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर के अंत में गुरु-केतु की युति से ध्वज योग बनेगा. मान्यता है कि इस योग का शुभ प्रभाव 4 राशियों पर पड़ सकता है. इन राशि वालों को धन और करियर के मामले में लाभ मिलने के संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये कौन-सी राशियां हैं.

X

गुरु-केतु की युति से बनेगा ध्वज योग (Photo: ITG)

गुरु-केतु की युति से बनेगा ध्वज योग (Photo: ITG)

Dhwaj Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 अक्टूबर को गुरु ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में केतु पहले से मौजूद हैं. ऐसे में सिंह राशि में गुरु और केतु की युति बनेगी, जिसे ध्वज योग कहा जा रहा है. मान्यता है कि इस योग का शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है. खासतौर पर नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में इन राशि वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, किन 4 राशियों के लिए यह योग शुभ माना जा रहा है.

मेष राशि

 मेष राशि वाले जातकों के लिए ध्वज योग शुभ साबित होगा. नौकरी करने वालों को काम में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. आमदनी में सुधार होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय शुभ है. पुराने कर्ज को चुकाने में भी राहत मिल सकती है. सेहत सामान्य रहेगा. धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

सिंह राशि

सिंह राशि में गुरु और केतु की युति बनने से इस राशि के लोगों को कुछ नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है. कारोबार करने वालों को नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है. यात्रा से फायदा होने की उम्मीद है. वहीं, विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ साबित होगा. लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. कारोबार से जुड़े लोगों को नई डील मिलने या किसी पुराने सौदे से फायदा होने की संभावना है. कामकाज में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार में संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह योग करियर और धन के मामलों में अच्छे अवसर ला सकता है. नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को नए मौके मिल सकते हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होने की संभावना है. पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है. घर या वाहन खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है. इसके अलावा, अचानक धन मिलने के योग बन सकते हैं. सेहत के मामले में भी राहत मिलने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

ग्रहों के गोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए नया सप्ताह!

Live TV

aaj tak epaper in hindi