Shalini Pandey Deepfake Video: फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडे के सोशल मीडिया पर कुछ डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और साथ ही लोगों से खास अपील की है.
Shalini Pandey Deepfake Video: फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडे के सोशल मीडिया पर कुछ डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और साथ ही लोगों से खास अपील की है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/31/shalini-pandey-2026-08-31-18-46-11.png)
Photograph: (shalzp/Instagram)
Shalini Pandey Deepfake Video: सामंथा रुथ प्रभु की महानती और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शालिनी पांडे (Shalini Pandey) अक्सर मीडिया में किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. हालांकि, इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में आई परेशानी बन गई है. दरअसल, उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य जगहों पर कुछ डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब इसको लेकर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और लोगों से खास अपील भी की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस मामले को काफी डिस्टर्बिंग बताया और इस तरह के वीडियो को सर्कुलेट ना करने की अपील की है.
एक्ट्रेस ने कहा- 'इसमें मैं नहीं हूं'
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की, जो सोशल मीडिया पर उनके नाम से डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे है, वे उनके नहीं है, वो एआई से बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह बहुत परेशान करने वाला मामला है. उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो को सर्कुलेट ना करें. उन्होंने पोस्ट में लिखा, मैं अपने एक फ़र्ज़ी, AI-जनरेटेड वीडियो के बारे में बात करना चाहती हूं जो आजकल ऑनलाइन शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो पूरी तरह से बनावटी है और इसमें मैं नहीं हूं. यह देखना बहुत परेशान करने वाला है कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लोगों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए इस तरह किया जा रहा है.
वीडियो सर्कुलेट ना करें
उन्होंने आगे लिखा, मैं इस तरह के गलत व्यवहार की कड़ी निंदा करती हूं और मेरा मानना है कि टेक्नोलॉजी के ऐसे गलत इस्तेमाल को कभी भी सामान्य नहीं माना जाना चाहिए. अगर आपको यह वीडियो दिखे, तो कृपया इसे शेयर, फ़ॉरवर्ड या डाउनलोड ना करें और ना ही इस पर कोई प्रतिक्रिया दें. इसके बजाय, कृपया तुरंत इसकी रिपोर्ट करें. मैं सभी से ज़िम्मेदार और समझदार बनने की अपील करती हूं. इसे और ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने के बजाय, इसे फैलने से रोकने में मदद करें. धन्यवाद!
शालिना पांडे का फिल्मी करियर जानिए
शालिनी पांडे ने फिल्मों में डेब्यू विजय देवरकोंडा और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म अर्जुन रेड्डी से किया था. आपको बता दें कि ये वही फिल्म है, जिसका रीमेक बाद में शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी के साथ मिलकर कबीर सिंह के नाम से बनाया गया. इसमें शालिनी ने प्रीति का किरदार निभाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके बाद वह साल 2018 में फिल्म महानती में सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आईं. इसमें उन्होंने सुशीला नाम की लड़की का रोल किया था. इसी साल उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मेरी निम्मो से डेब्यू किया. शालिनी ने इसके बाद अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं दिखा और तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में कई फिल्मों में की. इतना ही नहीं उन्होंने रणवीर सिंह के साथ जयेशभाई जोरदार फिल्म में भी काम किया था, वह आखिरी बार फिल्म राहु केतु में नजर आई थी. आपको बता दें कि शालिनी ने कई टीवी सीरियल में भी काम कर रखा है और कई अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: 40 की उम्र में मां बनेगी ये टीवी एक्ट्रेस, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी, यूनिक अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें